रोटी बेलना-मसाला पीसना, रोने पर आंसू पोछना… इंसानों वाले काम करता है ये बंदर

आपने अब तक इंसान और जानवर की दोस्ती के बहुत किस्से सुने होंगे, जैसे कि आरिफ और सारस की दोस्ती. लेकिन आज हम आपको एक और दिलचस्प दोस्ती के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको हैरान कर देगी. यह दोस्ती इंसान और बंदर के बीच की है, जो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं लगती. यह दिलचस्प दोस्ती को देखना है तो रायबरेली के खागीपुर संडवा गांव आपको आना पड़ेगा, जोकि जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित है.

युवक आकाश और बंदरिया रानी के बीच की यह अनोखी दोस्ती पिछले आठ सालों से चल रही है. रानी पहले आकाश के घर आई थी, और धीरे-धीरे परिवार के सदस्यों ने उसे अपना लिया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बंदरिया रानी घर का काम करती हुई नजर आ रही है. वह खाना बनाती है, रोटी बेलती है, बर्तन धोती है और सिलबट्टे पर मसाले भी पीसती है. घरवालों के मुताबिक, रानी सिर्फ इंसानों की तरह काम ही नहीं करती, बल्कि वह उनके दुख-दर्द में भी शामिल होती है. यदि आकाश की आंखों में आंसू आ जाएं, तो रानी खुद जाकर उसके आंसू भी पोछती है.

दोस्ती को देखने के लिए आ रहे लोग

आकाश ने बताया कि रानी बेहद समझदार है, जो इंसानों की तरह घर के कामों में भी हाथ बंटाती है. रानी ने घर में घरेलू कामों को पूरी तरह से सीख लिया है. रानी न केवल रोटी बेलती है, बल्कि बर्तन भी धोती है सिलबट्टे पर मसाला पीसती है और घर के अन्य कामों में भी सहायता करती है. उसके इस कामकाजी रवैये को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.

मोबाइल पर देखती है वीडियो

आकाश के मुताबिक,वह घर में अन्य सदस्यों के साथ बैठकर समय बिताती है, कभी उनके साथ खेलती है तो कभी उनका खाना भी खाती है. रानी का यह व्यवहार बिल्कुल इंसानों जैसा है. रानी का एक और दिलचस्प पहलू यह है कि वह मोबाइल पर वीडियो देखना भी पसंद करती है. घर के कामों के बाद वह आराम से मोबाइल ले कर बैठ जाती है और वीडियो देखने का मजा लेती है.

इतना ही नहीं, रानी बच्चों के साथ भी बहुत अच्छे से रहती है. वह कभी भी बच्चों को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि उनके साथ खेलती और मस्ती करती है. घर के अन्य सदस्यों से भी रानी का रिश्ता बहुत अच्छा है. वह आकाश और उसके परिवार के साथ अपना समय बिताती है, और उनकी खुशी में शामिल होती है. रानी के किस्से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. और लोग आकाश के घर जाकर रानी की इस अजीबो-गरीब दोस्ती को देखने के लिए आते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |