बस सो ही तो रहे थे… लखनऊ में ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर लेटे थे यात्री, रेलवे स्टाफ ने फेंका पानी

उत्तर प्रदेश में यात्रियों के प्रति रेलवे का अमानवीय चेहरा आया सामने आया है. ट्रेन के इंतजार में जो यात्री प्लेटफॉर्म पर सर्द रात में सो रहे थे उनके ऊपर रेल कर्मचारियों ने ठंडा पानी डाला. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है जिसकी वजह से मामला डीआरएम तक पहुंचा. डीआरएम ने कहा है कि उस वक्त जवाब मांगा गया है.

25 दिसंबर का एक वीडियो जो कि लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. प्लेटफॉर्म नंबर आठ और नौ पर सोए पैसेंजर्स को उठाने और तितर-बितर करने के लिए ठंडा पानी डाला गया. क्रिसमस के दिन रेलवे प्लेटफॉर्म्स पर छुट्टी के चलते आम दिनों से ज्यादा भीड़ थी. जब रेलवे के कर्मचारियों ने अमानवीयता का परिचय दिया. वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे की भद्द पिट गई. इसके बाद डीआरएम सचिन्द्र मोहन शर्मा ने बयान जारी किया है.

घटना की होगी जांच

डीआरएम सचिन्द्र मोहन शर्मा ने कहा है कि घटना पर संज्ञान लिया गया है. स्टेशन पर सीएचआई और स्वच्छता कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जबाव मांगा है. इसके अलावा यात्रियों से सदव्यवहार को लेकर उचित निर्देश भी संबंधित स्टाफ को दिए गए हैं. हालांकि यात्रियों को प्लेटफार्म्स पर सोने से बचने की भी सलाह दी जाती है. रेल प्रशासन स्टेशन प्रतीक्षा कक्ष, छात्रावास और रिटायरिंग रूम सहित पर्याप्त सुविधाएं प्रदान करता है. जिसका उपयोग करने के लिए यात्रियों को पहल करनी चाहिए.

क्या हुआ था 25 दिसंबर की रात

25 दिसंबर की रात चारबाग रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मियों स्टेशन की सफाई करने पहुंचे थे. वहां पर पहले से कुछ यात्री सो रहे थे. सफाईकर्मियों ने न तो बूढ़े देख न बच्चे, बल्कि सभी के ऊपर पानी डालने लगे. सर्द रात सभी यात्री उठे और अपने-अपने कपड़े समेटने लगे. उन्होंने प्लेटफॉर्म पर लेटे यात्रियों पर आधी रात को ठंडा पानी डालकर जगाया और सफाई करते रहे. सर्दी में पानी पड़ते ही बच्चे-बुजुर्ग सहम गए.

वहीं सफाईकर्मियों का कहना है कि दिन में भीड़ होती है. इसलिए रात में प्लेटफॉर्म की धुलाई व सफाई का काम किया जाता है. अब इस मामले को रफा-दफा करने की नीयत से डीआरएम ने सफाई दी है. स्टेशन पर सीएचआई और स्वच्छता कर्मचारियों समेत अन्य जिम्मेदारों से जबाव मांगा गया है. इसके अलावा उचित निर्देश भी दिया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |