नये वर्ष से पुर्व,कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही दो वाहनो को किया जप्त

*//प्रेस नोट//*
*जिला शाजापुर*
*दिनांक 28.12.2024* * आगामी नये वर्ष से पुर्व सार्वजनिक सुरक्षा हेतु कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई सामने आई है,बशराब पीकर दो पहिया वाहन चलाने वाले पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की ओर दो वाहनो को किया जप्त
टीआई संतोष वाघेला नर बताया कि, शाजापुर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के आदेशानुसार आगामी वर्ष से पुर्व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, सार्वजनिक सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 27.12.2024 की मध्य रात्रि को कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में सख्ती दिखाते हुए दो वाहनों को जप्त किया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई।

*विवरणः-* थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा थाना के सामने वाहन चैकिंग एंव शराब पीकर वाहन चलाने वालो की चैकिग हेतु सउनि मनोज तिवारी, प्रआर 335 मोहन पटेल व आर. 526 कुलदीप, सैनिक 1004 प्रीतम व सैनिक 1007 प्रेम सिंह को ब्रीफ कर वाहन चैकिंग हेतु लगाया गया । वाहन चैकिंग के दौरान एक सदिग्ध मोटर सायकल क्र. MP 42 MN 1922 के चालक को रोक कर वाहन के दस्तावेजो के वारे मे पूछताछ करते शराब के नशे मे होना प्रतीत हुआ जिस का नाम पता पूछते अपना नाम प्रकाश पिता मदनलाल परिहार उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पिपलोदा थाना सुनेरा एवं मोटर सायकल क्र. MP 42 MM 5736 के चालक सुनील पिता रमेश चमार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पिपलोदा थाना सुनेरा का कृत्य धारा 185 मो.व्ही.एक्ट का पाया जाने से पृथक से इस्तगासा क्र. 07/24 एवं इस्तगासा क्रं. 08/24 धारा 185,146/196,3/181,129/194 मो.व्ही.एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहन को जप्त किया गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक संतोष वाघेला थाना प्रभारी कोतवाली, सउनि मनोज तिवारी, प्रआर 335 मोहन पटेल व आर. 526 कुलदीप, सैनिक 1004 प्रीतम व सैनिक 1007 प्रेम सिंह की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन की यह पहल सभी नागरिकों को यह संदेश देती है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह स्वयं और दूसरों के जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है।

थाना प्रभारी कोतवाली की आमजनो से अपील:- सभी नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करें।

कोतवाली पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा कर्तव्य।
*’’जिम्मेदार नागरिक बनें, सड़क सुरक्षा में योगदान दें’’*

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |