झांसी में सब्जियों पर चलाया बुलडोजर, मनमानी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन; अफसर सहित टीम पर हुई ये कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक्शन पर योगी सरकार का एक्शन हुआ है. झांसी में अतिक्रमण अभियान के नाम पर बुलडोजर से सब्जियों को कुचल दिया गया. नगर निगम की इस कार्रवाई से फड़ लगाकर सब्जी बेचने वाले गरीब दुकानदारों को हजारों रुपयों का नुकसान हो गया. ये मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूपी सरकार में नगर विकास मंत्री ने अतिक्रमण हटाओं दस्ते के प्रभारी और एक संविदा कर्मचारी पर कार्रवाई की है.

झांसी नगर निगम ने सीपरी बाजार रेलवे अंडर ब्रिज के पास फुटपाथ पर सब्जी बेच रहे पीड़ित दुकानदारों को उनके नुकसान का मुआवजा दिया है. बुलडोजर द्वारा सब्जी को कुचलते हुए वीडियो और फोटो वायरल होने पर सरकार ने एक्शन लिया है. प्रभारी बृजेश वर्मा को हटाया गया है, साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. वहीं संविदा कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त किया गया है.

सब्जियों पर चला दिया बुलडोजर

झांसी नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सीपरी बाजार रेलवे अंडर ब्रिज के पास फुटपाथ पर सब्जी बेच रहे दुकानदारों को वहां से हटाया जाने लगा. इस बीच नगर निगम की टीम ने सब्जी विक्रताओं की दुकानों को बुलडोजर से हटाना शुरू कर दिया. कार्रवाई को लेकर मौके पर खूब हंगामा हुआ. गरीब दुकानदारों ने बुलडोजर एक्शन के खिलाफ विरोध जताया, लेकिन वह नहीं रुका और सब्जियों को कुचल दिया गया.

नगर विकास मंत्री ने लिया एक्शन

बुलडोजर से सब्जी कुचलने की बात नगर विकास मंत्री एके शर्मा के पास पहुंची. उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी बृजेश कुमार को हटा दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए. इनके अलावा संविदा कर्मचारी सुदेश सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गईं. नगर विकास मंत्री ने कहा कि पटरी दुकानदारों के हितों का पूरा सम्मान रखा जाएगा. झांसी नगर निगम के नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि दस्ता प्रभारी को जार्च से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ जार्ज सीट शासन को भेज दी है. संविदा कर्मचारी को भी नौकरी से बर्खास्त किया गया हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |