कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी… बुरी तरह फंसे पर्यटक, मस्जिद और स्थानीय लोगों के घरों में गुजारी रात

देश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है. इसके साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी में शुरू हो चुकी है. कश्मीर घाटी में शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई सीजन की पहली बर्फबारी ने ही आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. भारी बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग से लेकर हवाई मार्ग तक सभी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. पहली बर्फबारी के बाद यहां आए हुए पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं है, वहीं दूसरी तरफ काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है.

कश्मीर में बर्फबारी के कारण स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. इसके साथ ही परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं. बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन हो रही है. जिसके कारण श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया हैं. वहीं श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ने वाली सभी फ्लाइट या तो डिले चल रही हैं या फिर कैंसिल कर दी गई हैं.

शुक्रवार दोपहर शुरू हुई तेज बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों के रास्तों पर फिसलन की वजह से ऐसे इलाकों में पहुंचे पर्यटक वहां फंस गए. जिसके बाद कश्मीर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कुछ पर्यटक श्रीनगर पहुंच पाए. जबकि कुछ पर्यटकों को वहीं रुकना पड़ा. यात्रियों की मदद के लिए आसपास की मस्जिदों में व्यवस्था की गई.

मस्जिद और स्थानीय लोगों के घरों में गुजारी पर्यटकों ने रात

पंजाब के कुछ पर्यटक बर्फबारी के गुड़ इलाके में फंस गए थे.जिसके बाद उन्हें वहीं रात गुजारनी पड़ी. पर्यटकों ने गुड़ की मस्जिद के हमाम में रात गुजारी. पर्यटकों ने मस्जिद प्रबंधन का धन्यवाद किया. एक अन्य पर्यटक ने स्थानीय निवासी के घर पर रात गुजारी, जिसके बाद उन्होंने कहा कि इस परिवार से हमारा अलग रिश्ता बन चुका है. जिसे पूरी जिंदगी भर निभाएंगे.

इन जगहों पर हो रही बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, गुरेज, जोजिला एक्सिस, साधना टॉप, मुगल रोड और बांदीपोरा, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों के कई इलाकों में बर्फबारी देखने का मिल रही है. श्रीनगर, गांदरबल, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों के मैदानी इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई. कश्मीर में न्यूनतम तापमान माइनस से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है.

मदद से लिए आगे आए कश्मीरी

बर्फबारी की वजह से कश्मीर में अब एक कदम चलना भी मुश्किल हो रहा है. गाड़ियां कुछ मीटर दूर भी नहीं चल पा रही है. बर्फ के बीच सैकड़ों सैलानी फंस चुके हैं. जिसकी खबर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंची. ऐसे में सड़कों पर लोगों की मदद करने के लिए स्थानीय कश्मीरी लोग निकल आए हैं. ये न केवल गाड़ियों को धक्का देकर बर्फ की जकड़न से निकाल रहे थे, इसके साथ ही हर तरीके से मदद भी कर रहे थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |