कैश फॉर वोट कांड: ED दफ्तर जाएंगे AAP सांसद संजय सिंह, BJP नेता प्रवेश वर्मा की करेंगे शिकायत

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी बयानबाजी जारी है. दोनों ही एक दूसरे पर हमलावर हैं. आप ने आरोप लगाया कि बीजेपी दिल्ली में वोट के बदले नोट बांट रही है. आप नेताओं का आरोप है कि बीजेपी रंगेहाथ नोट बांटते हुए पकड़ी गई थी. इस मामले मेें आप किसी भी हालत में बीजेपी को छोड़ना नहीं चाहती है. यही कारण है किइस मामले में आप नेता संजय सिंह गुरुवार शाम 4 बजे ED दफ्तर जाएंगे. जहां वे प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिरसा की शिकायत करेंगे.

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग की नाक के नीचे अरविंद केजरीवाल के क्षेत्र में खुलेआम हजार-हजार रुपये बांटे जा रहे हैं, और वहां से बीजेपी के संभावित प्रत्याशी प्रवेश वर्मा हैं. वह पैसे बांट रहे हैं. ईडी-सीबीआई क्या कर रही है? क्यों नहीं छापे मार रही है?

उन्होंने कहा कि हम लोग के पास तो जब मन करता है, तब ईडी, सीबीआई और तमाम जांच एजेंसियां पहुंच जाती हैं. इस समय दिल्ली में कांग्रेस-बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी जंग देखने को मिल रही है.

आप ने की घर सीज करने की मांग

संजय सिंह ने सवाल किया कि प्रवेश वर्मा पर छापा क्यों नहीं मारा जा रहा है. सारी जांच एजेंसियां ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सब यहीं बैठे हुए हैं. हम मांग करते हैं कि प्रवेश वर्मा का पूरा घर सीज किया जाए. जितना रुपया है, वह यहां से बाहर न निकलने पाए. ईडी-सीबीआई इस मामले की तह तक जाएं. प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

आरोप लगने के बाद क्या बोले थे प्रवेश

आरोपों के जवाब में प्रवेश वर्मा ने कहा था कि मुझे जितनी भी गाली दे, मगर नई दिल्ली विधानसभा की लाडली माताओं-बहनों के चेहरे पर खुशी दिखाती है कि जो कर रहा हूं अच्छा कर रहा हूं. चाहे कोई कितना भी रोकने की कोशिश करें, जरूरतमंदों का मदद करता था और करता रहूंगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |