केजरीवाल एंटी नेशनल तो प्रचार क्यों करवाया? चुनाव से पहले AAP-कांग्रेस में जुबानी जंग

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. उसके उम्मीदवारों की लिस्ट देखकर लगता है कि वो बीजेपी के ऑफिस में बनी है.

आतिशी ने कहा, कांग्रेस के प्रत्याशियों का खर्च बीजेपी दे रही है. संदीप दीक्षित, फरहाद सूरी को बीजेपी से करोड़ों का फंड आ रहा है. हम एंटी नेशनल हैं तो लोकसभा चुनाव में हमारे साथ क्यों लड़े, क्यों केजरीवाल से प्रचार करवाया.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने आप को हराने के लिए बीजेपी से साथ साठगांठ किया है. कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व अजय माकन पर कार्रवाई करे. अरविंद केजरीवाल और मेरे खिलाफ केस वापस ले. ऐसा नहीं करने पर हम इंडिया गठबंधन के दलों से बात करेंगे.

संजय सिंह ने क्या कहा?

वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से अलग करें. वो बीजेपी को लाभ पहुंचाने का हरसंभव प्रयास कर रही है. अजय माकन बीजेपी के कहने पर आप पार्टी पर हमला करते हैं. कल उन्होंने हद पार कर दी. उन्होंने केजरीवाल को एंटी नेशनल कह दिया.

संजय सिंह ने कहा कि अजय माकन ने आजतक किसी बीजेपी नेता को एंटी नेशनल नहीं कहा. कल केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. वो केजरीवाल जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया. कांग्रेस ने कभी किसी बीजेपी नेता के खिलाफ केस नहीं दर्ज कराया. संसद में कुछ होता है तो आप कांग्रेस के साथ खड़ी होती है. हरियाणा में हम अलग लड़े लेकिन एक भी अपशब्द नहीं कहा.

कांग्रेस का श्वेतपत्र

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने आप पर श्वेतपत्र जारी किया. पार्टी ने कहा कि अपराध, अपहरण और महिला अत्याचार में दिल्ली नंबर 1 है. 99 प्रतिशत महिला और बाल अपराध के मामले लंबित हैं. प्रदूषण से 3 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. कांग्रेस ने आगे कहा कि दिल्ली को केजरीवाल ने नफरत का बाजार बना दिया है. 2020 दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी. केजरीवाल दलित आरक्षण खत्म करने के पक्षधर हैं. दलित अत्याचारों में 4 गुना वृद्धि हुई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |