कालापीपल में पंचायत सचिव के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा,कालापीपल, बमूलिया मुछाली के मकान और आष्टा के पेट्रोल पंप पर जांच जारी

कालापीपल से बड़ी खबर सामने आई है आपको बता दें शाजापुर जिले शुजालपुर अनुभाग के कालापीपल तहसील के ग्राम पंचायत सचिव मुरलीधर शर्मा के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापा मारकर जांच शुरू की है। पंचायत सचिव मुरलीधर शर्मा ग्राम पंचायत देहरी घाट डोडी में लंबे समय तक पदस्थ रहे हैं। वर्तमान में वह सेमली खेड़ा और हरुखेड़ी में तैनात हैं। उनके पास टाइल्स की दुकान और आष्टा में एक पेट्रोल पंप होने की जानकारी सामने आई है। एक साल पहले महंगी जमीन बेचने का मामला भी प्रकाश में आया था। शर्मा देहरीघाट मंदिर के ट्रस्ट में सचिव पद पर भी हैं। उनके खिलाफ पहले से लोकायुक्त में शिकायत दर्ज थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। गुरुवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने कालापीपल जनपद पंचायत के पीछे अंबिका कॉलोनी के मकान पर, ग्राम बमूलिया मुछाली के मकान पर और आष्टा व कोठड़ी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर जांच की। पंचायत सचिव मुरलीधर शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले अंबिका कॉलोनी का मकान बेच दिया था, जिसकी रजिस्ट्री भी नए मालिक के नाम कर दी गई है। उन्होंने लोकायुक्त टीम के साथ सहयोग की बात कही और बताया कि उनका पेट्रोल पंप पार्टनरशिप में है। लोकायुक्त जांच दल ने सुबह 6 बजे से वहां है फिलहाल जांच स्थल पर सभी को नजरबंद रखा गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |