ढाई करोड़ का गबन-CBI जांच, पहले भी एक अफसर ने किया था सुसाइड; बुलंदशहर में उप डाकपाल राहुल ने क्यों दी जान?

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पोस्ट ऑफिस के एक डाक अफसर ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी. पोस्ट ऑफिस में ढाई करोड़ के गबन मामले में उप डाकपाल राहुल कुमार भी आरोपी था. वह एक महीने से सस्पेंड चल रहा था. बीते शनिवार को सीबीआई ने राहुल से छह घंटे पूछताछ की थी. रविवार सुबह ट्रेन की पटरी पर लाश मिली. पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक राहुल की उम्र 28 साल थी. उसका एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे उसने अपने वाट्सऐप स्टेटस पर भी लगाया था. सुसाइड नोट में लिखा था, ‘उसने कोई अपराध नहीं किया है. एक सीनियर अफसर के महिलाओं से गलत संबंधों की जानकारी उसे हो गई थी. इसको लेकर वह नाराज चल रहे थे. उसे बार-बार टारगेट किया जा रहा था. उसे गबन मामले में भी फंसाया गया है.’

CBI की टीम ने उप डाकपाल से पूछताछ की थी

CBI की टीम शनिवार को बुलंदशहर पहुंची और उसे गाजियाबाद से ले गई. सीबीआई के अफसरों ने गाजियाबाद में उससे पूछताछ की. फिर लखावटी ऑफिस लेकर आई, जहां पर उप डाकपाल राहुल की नियुक्ति थी. यहां ऑफिस में भी CBI के अफसरों ने लगभग 6 घंटे पूछताछ की थी. हालांकि, फिर उसे छोड़ दिया था.

घरवालों ने बताया कि सीबीआई की पूछताछ के बाद राहुल परेशान चल रहे थे. हालांकि, रात को अच्छे से खाना खाया. सुबह दूध लेने के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. घरवालों को जानकारी मिली की कि गिरधारी नगर के रेलवे क्रॉसिंग पर राहुल ने सुसाइड कर लिया है.

चार महीने पहले सुपरिटेंडेंट ने कर लिया था सुसाइड

उप डाकघर लखावटी में ढाई करोड़ के गबन के इसी मामले में इसी साल 21 जुलाई को बुलंदशहर प्रधान डाकघर के सुपरिटेंडेंट टीपी सिंह ने खुद को गोली मारकर जान दे दी थी. इस घटना के ठीक एक दिन पहले CBI की टीम ने 20 जुलाई को गबन के मामले में डाकघर पर छापेमारी की थी.

गबन के इस पूरे मामले में दिल्ली के राजेश कुमार का नाम सामने आ रहा है. आरोप है कि इसने अफसरों की मिली भगत से करीब ढाई रोड़ का गबन किया. इसी मामले की सीबीआई जांच कर रही है. राहुल की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका आरोप है कि जानबूझकर राहुल को फंसाया गया. वह बिल्कुल निर्दोष थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |