‘चर्च में प्रेयर करना अच्छा नहीं लगता…’ लेटर लिखकर घर से भागा लड़का, मां-बाप हिंदू से बन चुके हैं ईसाई

धर्म परिवर्तन के कई सारे मामले सामने आते है, लेकिन कानपुर में एक अलग तरह का मामला सामने आया है. यहां पर मां-बाप ने धर्म परिवर्तन किया तो बेटा घर छोड़कर भाग गया. अब परिजन और पुलिस युवक की तलाश में लगे हुए है. जाने से पहले युवक ने एक नोट भी घर में छोड़ा, जिसमें उसने भागने का कारण धर्म परिवर्तन को बताया है. युवक के भागने के बाद से ही परिवार के लोग काफी परेशान हैं.

कानपुर के सचेंडी थाने के भौति गांव में रहने वाले एक परिवार का 17 साल का नाबालिग बेटा घर से बिना बताए गया और लौट कर नहीं आया. कुछ दिन तलाश करने के बाद परिजनों ने थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई. मामले की जानकारी होते ही पुलिस युवक की तलाश में जुट गई. जांच के दौरान पुलिस को एक लेटर मिला, जिसमें युवक ने लिखा था कि वो अपने माता-पिता के धर्म परिवर्तन किए जाने से खुश नहीं है. उसको चर्च जाकर प्रेयर करना पसंद नहीं है.

युवक ने लेटर में क्या लिखा?

पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है और धर्मांतरण वाले मामले की जांच भी हो रही है. लड़के ने अपने लेटर में लिखा है कि मां मुझे इस धर्म में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है, आप लोग मुझे जबरन चर्च में प्रेयर करने के लिए भेजते हैं. आप लोग ये सब क्यों कर रहे हैं. पता नहीं क्यों मैं अच्छा महसूस नहीं कर पा रहा हूं. इसलिए अब मैं घर छोड़कर जा रहा हूं. छोटे भाई का अच्छे से ख्याल रखना और अच्छे से पढ़ाई कराना. मुझे ढूंढने की कोई भी कोशिश मत करना.

परिवार ने बदला था धर्म

लड़के के पिता ने जांच के दौरान पुलिस को बताया है कि वह लोग कुछ समय पहले धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई बने थे. इसलिए लड़के को चर्च में प्रेयर करने भेजा करते थे. जानकारी के अनुसार युवक स्कूल में अपने साथियों का दिया हुए प्रसाद को भी खाने से मना करने लगा था. पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश जारी है. जल्द ही युवक को ढूंढ लिया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |