ब्यूटी पार्लर में महिला के साथ कांड, वैक्सिंग के वक्त छूटा ऐसा सामान…सीधे पहुंची थाने

देशभर में सुरक्षा को लेकर कई कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और अन्य एजेंसियां भी चौबीसों घंटे एक्टिव रहती हैं. हालांकि पुलिस प्रशासन के सतर्क होने के बावजूद भी चोरी, डकैती समेत कई तर ही घटनाएं सामने आती रहती हैं. ऐसा ही मामला हरियाणा के गुरुग्राम से सामने आया है. गुरुग्राम में एक महिला ब्यूटी पार्लर में वैक्सिंग कराने गई थी, लेकिन जब वो पार्लर से बाहर आई तो बदहवासी में थी. पार्लर में महिला की 15 लाख की हीरे की अंगूठी छूट गई थी.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ब्यूटी पार्लर में वैक्सिंग कराने गई थी. ऐसे में जब महिला मैनीक्योर करवाने गई तभी उसकी 15 लाख की हीरे की अंगूठी वैक्सिंग रूम के बेड पर छूट गई. ऐसे में जब महिला को अंगूठी का याद आया तो वो उसे ढूंढने अंदर गई, लेकिन वहां उसे कुछ भी नहीं मिला.

स्टाफ से नहीं मिली कोई जानकारी

महिला ने अंगूठी के बारे में ब्यूटी पार्लर में मौजूद स्टाफ से पूछा तो उन्होंने भी उसे कुछ नहीं बताया. ऐसे में महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. गोल्ड कोर्स रोड स्थित डीएलएफ मैगनोलियाज में रहने वाली शिकायतकर्ता गुंजन बत्रा ने पुलिस को बताया कि वो बुधवार को वैक्सिंग के लिए क्रॉस पॉइंट मॉल स्थित लुक्स पार्लर गई थी, जहां रंजना नामक कर्मी ने वैक्सिंग की थी.

पुलिस CCTV फुटेज की कर रही जांच

गुंजन ने बताया कि उसने वैक्सिंग के दौरान अपनी अंगूठी को उतारकर बेड पर रख दी थी. उन्होंने आगे बताया कि वह वैक्सिंग कराने के बाद जब वह बाहर मैनीक्योर करवाने गई और उसे पता चला कि उसकी अंगूठी वैक्सिंग रूम में रह गई है. ऐसे में वो तुरंत वैक्सिंग रूम में गईं, लेकिन उन्हें वहां अंगूठी नहीं मिली. गुंजन ने इस बारे में वहां मौजूद स्टाफ से पूछा, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी. ऐसे में उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी. सेक्टर-29 पुलिस थाने में गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ब्यूटी पार्लर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |     बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |