वाराणसी: ताज मोहम्मद ने दो हिंदुओं से खरीदी संपत्ति, लेकिन बिक्री के दस्तावेजों में मंदिर का जिक्र नहीं; मदनपुरा टेंपल में क्या होगा जलाभिषेक?

वाराणसी के मदनपुरा मंदिर विवाद में प्रशासन ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों को कई अहम पेपर मिले हैं. उधर हिंदू संगठनों ने सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक और पूजा अर्चना की अनुमति मांगी है. इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है. बेचीं गई संपत्ति में मंदिर का कोई जिक्र नहीं है. महेंद्र रंजन रॉय और राधिका रॉय से ताज मोहम्मद ने संपत्ति खरीदी थी. 23 मई 1932 को दाखिल खारिज का आदेश दिया गया था. बेची गई सम्पत्ति में मंदिर का कोई जिक्र नहीं है.

एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि 1932 के डॉक्यूमेंट देखे जा रहे हैं. कुछ और आवश्यक पेपर भी देख रहे हैं. दो दिन में D31/65 के पेपर्स की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी. फिलहाल अभी तक पेपर्स देखने से तो यही लग रहा है कि प्रॉपर्टी की दाखिल खारिज 23 मई 1932 को हुई थी. बंगाल के महेंद्र रंजन रॉय और राधिका रॉय से सम्पत्ति खरीदी गई थी. लेकिन उसमें मंदिर का कोई जिक्र नही था.

1932 में बदला मकान नंबर

‘ढूंढे काशी’ के अजय शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था ने नगर निगम से 1927 से 1935 तक के दस्तावेज निकाले हैं. नगर निगम के असस्मेंट रजिस्टर में कहीं भी मंदिर के बेचे जाने का कोई जिक्र नही है. नगर निगम से मिले दस्तावेज में अप्रैल 1932 तक इस मकान का नंबर 33/273/274 हुआ करता था. मई 1932 से इस मकान का नंबर D 31/65 हो गया. काशी विद्वत परिषद और सनातन रक्षक दल जैसे संगठन भी मंदिर के सार्वजनिक सम्पत्ति बताने का दावा कर रहे हैं. काशी विद्वत परिषद का प्रतिनिधि मंडल वहां जाने वाला है और ढूंढे काशी ने प्रशासन को सोमवार को जलाभिषेक करने की अर्जी दी है.

काशी खंड में वर्णित सिद्धिश्वर महादेव का मंदिर!

हिन्दू पक्ष मदनपुरा के गोल चबूतरा स्थित ताले में बंद मंदिर को काशी खंड में वर्णित सिद्धिश्वर महादेव बता रहा है और अब वहां पूजा पाठ कराने की मांग तूल पकड़ते जा रही है. ढूंढे काशी के सदस्य अजय शर्मा का कहना है कि स्कन्द पुराण में ये वर्णन है कि काशी खंड में केदारेश्वर से उत्तर और पुष्प दंतेश्वर से दक्षिण करीब 18 तीर्थ और पौराणिक महत्व के मंदिर हैं. जिस स्थान की चर्चा स्कन्द पुराण में है ये मदनपुरा के इलाके में ही आता है. मदनपुरा काशी के प्राचीनतम मोहल्लों में शुमार होता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |