सहेली अब नहीं रही… सुनते ही लड़की ने लगाई फांसी, दोनों ने हाथ पर गुदवाए थे ‘प्यार वाले निशान’

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दो युवतियों ने कुछ ही घंटों के अंदर आत्महत्या कर ली. पहले एक युवती ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया था. सहेली के सुसाइड की जानकारी होते ही पड़ोसी में रहने वाली दूसरी लड़की ने भी आत्महत्या कर ली. दोनों अच्छी सहेली थी. साथ ही दोनों ने एक-दूसरे का नाम अपने हाथों में दिल के साथ गुदवाया हुआ था. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह मामला बांदा देहात थाना क्षेत्र के गांव जारी गांव का है. यहां एक के बाद एक दो युवतियों ने आत्महत्या कर ली. शनिवार की सुबह गायत्री की लाश घर के एक कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली. युवती की लाश को देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिवार ने बेटी के आत्महत्या की जानकारी पुलिस को दी.

दो लड़कियों ने की आत्महत्या

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस युवती के आत्महत्या के कारणों की जांच कर ही रही थी कि पुलिस को पता चला कि पड़ोस में रहने वाली एक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने उसके शव को भी फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को मृतक लड़कियों के परिवार ने बताया कि लड़कियों से किसी भी तरह का कोई झगड़ा या फिर कहासुनी नहीं हुई थी.

मौत की खबर के बाद सहेली ने लगाई फांसी

मृतक पुष्पा के पिता ने बताया कि ने सहेली की मौत की सूचना के बाद पुष्पा कमरे में चली गई थी. कुछ देर बाद पुष्पा की उसे बुलाने के लिए गई, तो वह फंदे से लटकी हुई थी. परिवार ने बताया कि दोनों लड़कियों की आपस में अच्छी दोस्ती थी. पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों ने एक दूसरे का नाम अपने हाथों में दिल के साथ गुदवाए हुए थे. वहीं, गांव वाले दबी आवाज में कह रहे हैं कि दोनों लड़कियां के बीच प्रेम संबंध थे. एक के बाद दुसरी लड़की का आतहत्या करना इस बात पर बल दे रहा है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. सीओ सिटी राजू प्रताप सिंह का कहना है कि लड़कियों के आत्महत्या करने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. आगे सीओ कहते हैं कि ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों के बीच गहरे संबंध थे. इस संबंध में भी जांच की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |