‘एक सेकंड नहीं दूंगी’… विधायक हाथ जोड़ती रहीं, BJP मेयर ने कहा- बुजडोजर तो चलेगा

कानपुर के सबसे बड़े सीसामाऊ नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर चलाया गया. नगर निगम की टीम के साथ खुद कानपुर महापौर प्रमिला पांडे मौजूद रहीं. इस बीच वहां सपा विधायक नसीम सोलंकी पहुंची. उन्होंने महापौर से कार्रवाई रोकने के साथ सात दिन की मोहलत मांगी. लेकिन महापौर ने इसके लिए मना कर दिया. विधायक बार-बार महापौर से हाथ जोड़ती रहीं. महापौर ने कहा कि वह उन्हें एक सेकंड का भी टाइम नहीं देंगी. दोनों के बीच हुई इस बहस का वीडियो वायरल हो रहा है.

बीत दिनों सीसामाऊ नाले मेंगिरकर बच्ची की मौत हो गई थी. इस मामले के बाद नगर निगम की नींद टूटी और नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया. इस दौरान मौके पर सपा विधायक नसीम सोलंकी पहुंच गई तो महापौर प्रमिला पांडे ने उनको नसीहत देते हुए कहा कि बेटा आप जाओ, बुलडोजर तो चलेगा.

दो दिन पहले हुई थी बच्ची की मौत

कानपुर में सबसे बड़ा सीसामाऊ नाला है. इसमें गिर कर दो दिन पहले एक छोटी बच्ची की मौत हो गई थी. बच्ची की मौत के बाद लोगों में बहुत आक्रोश था. इसको देखते हुए शुक्रवार को महापौर प्रमिला पांडे बुलडोजर लेकर पहुंची और नाले के ऊपर लगे अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाने लगा. अतिक्रमण हटने से कुछ लोगों ने सपा विधायक नसीम सोलंकी को फोन किया तो वो मौके पर पहुंची.

बेटा आप जाओ, आपके यहां रहने से लोग दबाव बनाएंगे

मौके पर जाकर नसीम सोलंकी ने महापौर से कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई एक हफ्ते के लिए रोक दी जाए. इस पर महापौर ने कहा कि मैं आपके हाथ जोड़ती हूं लेकिन एक सेकंड का वक्त नहीं दे सकती. उन्होंने कहा कि किसी के घर की बच्चों गई है यह कार्रवाई तो होगी. महापौर ने विधायक नसीम सोलंकी से यह भी कहा कि ‘बेटा आप जाओ, आपके यहां रहने से लोग दबाव बनाएंगे.’ महापौर और विधायक के बीच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |