अलीगढ़: गंगाजल से शुद्धिकरण, हनुमान चालीसा का पाठ… सरायं रहमान में 45 साल से बंद था मंदिर,अब हुआ शंखनाद

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 45 वर्षों से भी ज्यादा समय बीत जाने के दौरान मुस्लिम इलाके में बंद मंदिर की देख-रेख व उसकी पूजा अर्चना करने की जिम्मेदारी हिंदू समाज के लोगों ने ली गई है. हिंदू समाज के लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह मंदिर बंद था. यहां विशेष समुदाय के लोगों के होने की वजह से हिन्दू पूजा अर्चना करने नहीं आते थे. लेकिन अब इस मंदिर के साथ-साथ ऐसे सभी मंदिरों को तलाशा जाएगा जो लंबे समय से बंद पड़े है या फिर उन मंदिरों को किसी के द्वारा कब्जाया जा चुका है. बंद पड़े मंदिरों की तलाश के लिए सभी हिंदूवादी नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को अलर्ट कर दिया है.

दरअसल मामला अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी के सराय रहमान का है. जहां 45 वर्षों से भी ज्यादा खंडर अवस्था में मिलने के शिव मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की. जिसमें भक्तों का गजब का उत्साह देखने को मिला. मंदिर में भक्तों ने भक्ति भाव से भगवान शिव की आराधना की और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी किए.

भक्तों ने मंदिर को सजाया

वहीं मंदिर में किए गए धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पूजा-अर्चना के दौरान भक्त भगवान शिव के मंत्रों का उच्चारण करते हुए मंदिर को गंगाजल से पवित्र किया. वहीं मंदिर परिसर में भजनों और कीर्तन गूंजते रहे. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर को फूलों और दीपों से सजाया.

धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

मंदिर में हुए धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय हिंदू संगठनों की भी भागीदारी रही. जिन्होंने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था और सुरक्षा का ध्यान रखा. भक्तों ने भगवान शिव से अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. सराय रहमान में घनी मुस्लिम आबादी में मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है. धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भक्तों ने प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आनंद लिया. जिससे सभी के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |