वैष्णो देवी के भक्तों को झटका! घोड़ा, पीठू, पालकी और बाजार भी बंद… अब कैसे पूरी होगी यात्रा?

जम्मू के कटरा में श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर बनने वाले रोपवे परियोजना का विरोध किया जा रहा है. श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति की ओर से बंद का ऐलान किया गया है. विरोध प्रदर्शन के चलते कटरा में बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है, जिसके चलते माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मंदिर मार्ग पर घोड़ा, पीठू, पालकी यहां तक कि बाजार भी बंद हैं.

श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ताराकोट रोपवे परियोजना को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. इसके बाद स्थानीय लोग संघर्ष समिति ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है. इस परियोजना के विरोध में संघर्ष समिति ने उग्र चेतावनी भी दे डाली है. बंद के चलते धर्मनगरी से चरण पादुका बाजर की दुकानों के शटर गिरे हुए हैं. बंद के सपोर्ट में स्थानीय दुकानदार, पिट्ठू, और पालकीवाले भी उतरे हुए हैं.

कटरा को पुलिस छाबनी में किया तब्दील

बुधवार को कटरा बंद का व्यापाक असर दिखने लगा है. इसके कारण देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. कटरा को छावनी में तब्दील कर दिया है. श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति कटरा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया है. वह रोपवे परियोजना को लेकर विरोध कर रह हैं. उनका कहना है कि रोपवे बनने से स्थानीय लोगों एक सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा.

रोपवे परियोजना बंद किए जाने की मांग

वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने कहा है कि अगर कटरा रोपवे बंद नहीं किया गया तो उनका प्रदर्शन उग्र हो जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन पर होगी. मां वैष्णो देवी संघर्ष समिति कटरा की ओर से बुधवार को प्रदर्शन किया जा रहा है. कटरा में रोप वे बनाए जाने के विरोध में ये प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि यह रोपवे लगने से हमारे रोजगार पर पूरी तरीके से असर होगा और हम यह होने नहीं देंगे. इसके चलते मात वैष्णो देवी के दर्शन करने आए भक्त काफी परेशान हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |