फराज की खातिर मुस्लिम बनने को थी तैयार, चोरी-छिपे पढ़ती थी नमाज… बीच में आई ऐसी शर्त, लड़की ने खुद को लगा ली आग

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 11 दिसंबर को एक लड़की ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया. अब इस कहानी में कई जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस ने मामले का खुलासा किया है. युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया- शाहदरा निवासी फराज अतर ने मेरी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर उससे कई बार रेप किया. धर्मांतरण कराकर फिर उसे धोखा दे दिया. इससे आहत होकर बेटी ने आत्मदाह कर लिया.

पुलिस ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है. मामला कविनगर थानाक्षेत्र का है. यहां रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग ने बताया कि वह कारोबार करते थे. इससे अर्जित करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति 30 वर्षीय बेटी के नाम की थी, जिसे हड़पने के लिए फराज ने बेटी को कई साल पहले प्रेमजाल में फंसा लिया. उसने खुद को अविवाहित बताते हुए बेटी को शादी का झांसा दिया.

आरोप लगाया कि इसके बाद फराज ने मेरी बेटी का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया. फराज ने खुद पर कर्ज होने का हवाला देकर लाखों रुपये हड़प लिए. पीड़ित पिता के मुताबिक, कुछ महीने से बेटी का व्यवहार बदल गया था. 14 नवंबर को वह बेटी के कमरे में गए तो उनके होश उड़ गए. बेटी दूसरे धर्म के क्रिया-कलाप कर रही थी. यह देखकर उन्हें ब्रेन अटैक आ गया, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

लड़के ने दिया शादी का ऑफर

15 नवंबर को जब वह आईसीयू में भर्ती थे तो फराज बेटी के साथ उन्हें देखने पहुंचा. वहां फराज ने उनसे बेटी का हाथ मांगा. उन्होंने भी बेबस होकर इस रिश्ते के लिए रजामंदी दे दी. उसने अपने भाई कासिफ के कहने पर उनसे एक कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिए, जिस पर लिखा था कि बेटी की दूसरे समुदाय के युवक से शादी पर कोई आपत्ति नहीं है. फराज ने भाई को सुप्रीम कोर्ट का वकील बताया था. फराज ने उन्हें बेटी की कसम देकर कहा कि वह किसी परिजन को इस रिश्ते के बारे में न बताएं.

फराज का असली चेहरा आया सामने

बुजुर्ग के मुताबिक, लेकिन बाद में फराज का असली चेहरा हमारे सामने आने लगा. बेटी को भी इसका अहसास हो गया था कि फराज उसका बस इस्तेमाल कर रहा है. बेटी ने ही पिता को बताया कि फराज संपत्ति हथियाने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसके साथ रहा. इस दौरान उसका कई बार गर्भपात भी कराया. फराज ने उसका धर्म परिवर्तन कराने के लिए उसका ट्यूशन लगवा दिया. वह दूसरे धर्म के क्रिया-कलाप और धार्मिक किताबें पढ़ने के लिए मजबूर करता था. बेटी ने बताया था कि फराज ने उसे जबरन दूसरे धर्म के ग्रुपों से भी जुड़वा दिया था.

फराज ने रख दी थी ये शर्त

लड़की के पिता के मुताबिक, 24 नवंबर को फराज ने मुझे और मेरी बेटी को कौशांबी स्थित एक होटल में बुलाया और भाई कासिफ, मां माहे तलत और बहन सना से मिलवाया. फराज ने होटल का सारा खर्च हम लोगों से ही दिलवाया. पांच दिसंबर को बेटी ने शादी के दस्तावेज तैयार करा लिए थे, लेकिन फराज तारीख आगे बढ़ाने की जिद करने लगा. दस दिसंबर को बेटी ने मुझे बताया कि फराज ने संपत्ति नाम करने के बाद ही शादी करने की शर्त रख दी है. इसी बात से आहत होकर मेरी बेटी ने 11 दिसंबर को चंद्रपुरी वाले मकान में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |