कॉन्वेंट से पढ़ाई, BTech फिर MBA… निकिता सिंघानिया के भाई ने खोले कई राज, जीजा अतुल पर कही ये बात

AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष केस (Atul Subhash Case) से तो आप सभी वाकिफ हैं ही. इस मामले में अब निकिता (Nikita Singhania) का चचेरा भाई यानि सुशील सिंघानिया का बेटा भी सामने आया है. उसने कहा- निकिता पढ़ने लिखने में काफी होशियार थी. परिवार में वही इकलौती महिला है जो इतना पढ़ी लिखी है. शहर में नौकरी करने वाली भी परिवार की वह इकलौती महिला है. भाई ने कहा- जीजा अतुल के साथ जो कुछ भी हुआ बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

उसने कहा- निकिता मेरी चचेरी बहन है. सेंट जॉन पब्लिक स्कूल और तिलकधारी पीजी कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, निकिता ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से MBA की डिग्री हासिल की. फिर उसकी साल 2019 में अतुल से शादी हो गई. उसके बाद दोनों में कुछ विवाद हुआ और निकिता वापस जौनपुर आ गई. लेकिन फिलहाल वो दिल्ली में रह रही थी. बीच-बीच में बेटे व्योम के साथ मायके आती-जाती रहती थी.

सुशील सिंघानिया के बेटे ने कहा- मेरे पिता बेवजह इस केस में फंसे हैं. निकिता के पिता मेरे पापा को बहुत मानते थे. अतुल के केस में मुझे भी बहुत दुख है. लेकिन हम इस मामले में कुछ भी नहीं कहना चाहते. बस इतना जानता हूं मेरे पिता का इस केस से कोई लेना देना नहीं है. वो बुजुर्ग हैं काफी. उन्हें बेवजह परेशान न किया जाए. हम नहीं जानते वो कहां हैं इस समय. बस टेंशन लगी रहती है कि जहां भी हों सेफ हों.

चाचा को मिली हाईकोर्ट से जमानत

अतुल सुसाइड केस में आरोपी निकिता सिंघानिया, निशा और अनुराग फिलहाल जेल में बंद हैं. लेकिन चौथा आरोपी, यानि निकिता के चाचा सुशील सिंघानिया कहां हैं? इसका किसी को भी कुछ भी पता नहीं. हालांकि, प्रयागराज हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है. अब पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती. अगर करती भी है तो वो 50 हजार रुपये देकर वकील के जरिए छूट सकते हैं.

जौनपुर फैमिली कोर्ट में चल रहे अतुल-बनाम निकिता केस से जुड़े कुछ दस्तावेजों में चाचा सुशील का भी नाम था. निकिता के चाचा ने दावा किया था कि अतुल के माता-पिता ने निकिता के पापा मनोज सिंघानिया से उनके सामने 10 लाख रुपये दहेज मांगा था. इसके बाद निकिता के पिता सदमे में चले गए. फिर साल 2019 में ही मनोज की मृत्यु हो गई.

चाचा सुशील चल रहे फरार

अतुल ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था. उसने 9 दिसंबर को एक वीडियो बनाया. इसमें अतुल ने बीवी निकिता, सास निशा, साला अनुराग और चाचा ससुर सुशील सिंघानिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. उन्होंने जौनपुर फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक और पेशकार माधव पर भी रिश्वत मांगने के आरोप लगाए. साथ ही 24 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा. इस मामले में अतुल के भाई विकास ने बेंगलुरु पुलिस में चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. फिलहाल तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है. उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. चाचा सुशील फरार हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Raja Murder Case Update: कौन है शिलोम जेम्स? राजा की हत्या के बाद सोनम को दी थी पनाह, अब एक और संगीन मामला आया सामने     |     J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |