ऐसी भी हिचक! रिश्तेदार से कहनी थी दिल की बात, नहीं बोल पाया तो काट लीं अपने हाथ की उंगलियां, हैरान कर देगी वजह

गुजरात के सूरत में एक युवक ने अपने सीधे हाथ की उंगलियां काट ली. इसकी वजह ये थी कि वह अपने रिश्तेदार की कंपनी में काम नहीं करना चाहता था लेकिन ये बात वह अपने रिश्तेदार से कह नहीं पा रहा था. इसलिए उसने अपने आप को ही नुकसान पहुंचा लिया और अपनी उंगलियां काट ली. युवक सड़क पर गिरा हुआ मिला. पुलिस के पास मामला पहुंचा, तो पता चला कि उसने खुद ही अपनी उंगली काट ली हैं.

दरअसल मयूर तारापारा नाम का युवक वारछा मिनी बाजार स्थित फर्म अनाथ जेम्स में काम करता है. वह अकाउंट डिपार्टमेंट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम कर रहा था लेकिन वह इतनी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था कि बता दे कि अब काम नहीं करना चाहता. ऐसे में उसने काम से बचने के लिए अपने सीधे हाथ की उंगलियों को अलग कर एक बैग में करके फेंक दिया, जिससे के वह जॉब करने के काबिल ही न रहे.

पहले बताई झूठी कहानी

पुलिस में केस दर्ज किया गया.इसके बाद इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई. क्राइम ब्रांच की ओर से छानबीन शुरू की गई और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा गया. फिर मामले का खुलासा हुआ. पहले तारापारा अपनी उंगलियों के कट जाने की झूठी कहानी बना रहा था. उसने बताया था कि वह बाइक से अपने दोस्त के घर जा रहा था. तभी उसे चक्कर आ गया. जब थोड़ी देर बाद होश आया तो देखा कि उसकी चार उंगलिया कटी हुई हैं.

बैग में रखकर फेंक दी

तारापारा ने काला जादू के लिए ऐसा करने की बात कही थी लेकिन सच कुछ और ही निकला. जांच में सच सामने आने के बाद तारापारा ने बताया कि उसने एक धारदार चाकू खरीदा और रविवार को अमरोली रिंग बाइक से गया. रात को 10 बजे करीब उसने अपने सीधे हाथ की चार उंगलियां काट दी. उसने उंगलियों और चाकू को एक बैग में रखा और फेंक दिया. इसके बाद उसके दोस्तों को पता चला. वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. उंगलियों वाला बैग भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |