दो लड़कियों को हुआ आपस में प्यार… शादी के लिए मुस्लिम लड़की ने अपनाया हिंदू धर्म, थाने जाकर लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो लकड़ियों आपस में एक-दूसरे को दिल बैठीं. दोनों युवतियां अलग-अलग धर्मों से हैं. एक युवती हिंदू तो दूसरी मुस्लिम है. दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि दोनों शादी करके साथ रहने पर अड़ गई हैं. परिजनों ने जब विरोध किया तो दोनों युवतियां थाने जा पहुंची. यहीं नहीं जब दोनों के बीच धर्म की दीवार आड़े आई तो मुस्लिम युवती ने अपना धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपना लिया.

दोनों युवतियों के परिजन उन्हें समझा रहे हैं. लेकिन काफी समझाने के बाद भी वह दोनों किसी की बात मानने को राजी नहीं है. दोनों ने शादी करने का फैसला किया है. वह मदद के लिए थाने पहुंच गईं और पुलिस से गुहार लगाई. दोनों युवतियां एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी, उसी बीच वह दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आईं. पुलिस के अनुसार, दोनों युवतियों को उनके परिजनों ने समझाने का प्रयास किया फिर भी वह एक दूसरे के साथ रहने पर अड़ी हुई हैं.

स्कूल में हुआ दोनों में प्यार

पूरा मामला जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर का है. जहां पर एक स्कूल में शिक्षण कार्य के दौरान दो युवतियां एक दूसरे के संपर्क में आईं. लगभग एक साल की दोस्ती के बाद दोनों में प्यार इतना बढ़ गया कि वह एक दूसरे से शादी कर जीवन भर साथ रहने के लिए राजी हो गईं, जबकि दोनों युवतियां अलग-अलग धर्म की हैं. परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया. विरोध पर युवतियों ने कानून का सहारा लेते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी.

मुस्लिम धर्म छोड़ अपनाया हिंदू धर्म

दोनों युवतियां अचानक पुलिस कोतवाली पहुंच गईं. उन्होंने थाना इंचार्ज को पूरी जानकारी दी और एक-दूसरे के साथ रहने की बात कही. इसपर पुलिस ने दोनों युवतियों के परिजनों को थाने बुलाया. उनसे पूछताछ की गई. इसके बाद थाना इंचार्ज ने दोनों युवतियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं. वहीं, इनमें एक मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म को अपनाने की बात की. साथी ही अपना नाम बदल लिया. उनका कहना है कि वह दोनों समलैंगिक अधिनियम के तहत पति-पत्नी के रूप में जीवन निर्वाह करेंगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |