बहन के बॉयफ्रेंड को मंदिर बुलाया, फिर बरसाए लाठी-डंडे, बिना कपड़ों के घुमाया… भाई समेत तीन अरेस्ट

झारखड के कोडरमा जिले में प्रेमिका के भाई ने उसके प्रेमी की जमकर पिटाई लगा दी. आरोपी ने पहले उसे बहाने से मंदिर में बुलाया फिर अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीटा. इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे नंगाकर मंदिर परिसर में घुमाया. उसकी वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़ित युवक की मां ने पुलिस से शिकायत की है.

मां की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तार किया है. बाकी आरोपी फरार हो गए. मारपीट की इस वारदात में 10-12 युवक शामिल हैं. पुलिस फरार हुए आरोपियों की तलाश कर रही है. घटना के बाद पीड़ित युवक दहशत में है. उसकी मां का कहना है कि वह शर्मिंदगी की वजह से घर से नहीं निकल रहा है. घटना जिले के तलैया थाना इलाके के देवी मंडप रोड की है.

मंदिर में बुलाकर पीटा, नंगाकर घुमाया

पीड़ित युवक की मां ने बताया कि उसके बेटे की अभय नाम के युवक ने धोखे से उसे पहले देवी मंडप रोड स्थित मंदिर प्रांगण में बुलाया. जब वह वहां पहुंचा तो मंदिर प्रांगण में अभय के साथ 10-12 लोग मौजूद थे. उन्होंने उनके बेटे को पकड़ लिया और उसकी लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी. उन्होंने बताया कि जब इससे भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने उसके बेटे को नंगा कर पूरे मंदिर प्रांगण में घुमाया. आरोपियों ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.

पुलिस ने किए तीन आरोपी गिरफ्तार

मां की शिकायत पर तिलैया थाना पुलिस ने अभय कुमार, संजू राम उर्फ संजय राम और पीयूष कुमार को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही घटना में संकलित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना के मुताबिक, आरोपी अभय कुमार की बहन से पीड़ित युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जैसे ही इसकी जानकारी अभय को लगी, उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले बहन के प्रेमी को धोखे से मिलने के बहाने मंदिर बुलाया फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की.

पहले भी हुई ऐसी वारदात

कोडरमा जिला की घटना से पूर्व झारखंड के साहिबगंज जिला के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्चा पंचायत के एक गांव में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को जूता- चप्पल का माला पहनकर ढोल नगाड़ा बजाते हुए पूरे गांव में घुमाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद पुलिस हरकत में आई थी और कई लोगों पर कर्रवाई की थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |