शाजापुर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने किया जनरल परेड का निरीक्षण उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

शाजापुर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने किया जनरल परेड का निरीक्षण उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को किया पुरस्कृत,, दिनांक 13.12.2024 शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, शाजापुर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। रक्षित निरीक्षक श्रीमति वंदना सिंह व सूबेदार सीमा मोर्य द्वारा परेड का संचालन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना और पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना । परेड अनुशासन की जड है, परेड करवाने से पुलिस कर्मियों में टीम वर्क की भावना बढ़ती हैं और पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता एवं अनुशासन में सुधार आता हैं। एकता और अनुशासन की भावनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शस्त्र कौशल को भी बेहतर बनाया जाता है

शाजापुर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने परेड के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह जवानों में एकता और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शस्त्र कवायद और फिटनेस को बेहतर बनाता है। परेड के माध्यम से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का भी अवसर मिलता है। परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नें पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियो कि समस्याओ को गंभीरतापूर्वक सुना एवं त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही बाबत संबधित को निर्देशित किया गया। साथ ही परेड मे उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को बेहतर अनुशासन में रहने एवं स्वास्थ्य के प्रति सृजग व सचेत रहने की समझाइश दी गई तत्पश्चात् पुलिस लाइन वाहन शाखा का निरीक्षण किया जाकर एवं पुलिस वाहनों के बेहतर रख-रखाव हेतु निर्देश दियें तथा पुलिस लाइन क्वाटर गार्ड निरीक्षण के दौरान क्वाटर गार्ड द्वारा सलामी दी गयी । तत्पश्चात पूलिस लाईन की विभिन्न शाखाओ का निरीक्षण किया जाकर आवश्यक निर्देश दिये।

*जनरल परेड में डाॅग स्काॅट (मय हेंडलर) सहित सम्पुर्ण जिले के कुल 133 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।*

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |