जयपुर के अस्पताल का ‘चूहा कांड’, ब्लड कैंसर का इलाज कराने आया बच्चा, मासूम के पैर कुतर गए; मौत

जयपुर के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में ब्लड कैंसर से जूझ रहे 10 साल के बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बीते दिनों अस्पताल में बच्चे के पैर के अंगूठे को चूहे ने कुतर दिया था. बच्चे के रोने के बाद जब परिजनों ने देखा तो पैर से खून बहता मिला और वहां उन्हें चूहा दिखाई दिया. परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ को जानकारी दी तो स्टाफ ने मामले को सीरियसली नहीं लिया और बच्चे के पैर पर पट्टी बांध दी. वहीं, इस बारे में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा का कहना है कि बच्चे की हालत काफी गंभीर थी, लाख प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका.

अस्पताल में भर्ती 10 साल के अंश ने शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान तोड़ा दम दिया. परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे. बुधवार को पीड़ित बच्चे को ओंकोलॉजी विभाग में दिखाने के बाद पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था. परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान जब बच्चा अस्पताल के बेड पर था तो वह बहुत तेज रोया. जब उन्होंने बच्चे के ऊपर पड़ा कंबल हटाया तो उसमें से एक चूहा निकलते देखा. जब उन्होंने बच्चे के पैर को देखा तो उसमें से खून बह रहा था.

परिजनों ने चूहे से बचने के लिए छत पर लगाए टेप

मृतक बच्चे अंश के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. वार्ड में चूहे घूमते रहते हैं. उनका कहना है कि उन्होंने खुद चूहों की रोकथाम के लिए वार्ड की छत पर टेप लगाया था. उनका कहना है कि चूहे ने उनके बेटे के पैर के अंगूठे की कुतर दिया था. जब उन्होंने देखा तो अंगूठे से खून बह रहा था. उन्होंने इसकी जानकारी अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ को दी. उन्होंने सिर्फ बेटे के पैर में पट्टी बांधी थी. इस पूरे घटनाक्रम के बाद शुक्रवार सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया.

शरीर पर हो गए थे अल्सर

मामले को लेकर अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर संदीप जसूजा का कहना है कि बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. उसके पूरे शरीर पर अल्सर हो गए थे. चूहे काटने की बात पर भी उन्होंने कहा कि बच्चे की मां ने चूहा देखा था, लेकिन जब प्रशासन पहुंचा तो चूहा दिखाई नहीं दिया. डॉक्टर संदीप ने बताया कि बच्चा काफी सीरियस हालत में था. अल्सर की वजह से उकसे पट्टी बंधी हुई थी. बच्चे को चूहे ने काटा यह उनकी मां को भी कन्फर्म नहीं है. उनका कहना है कि अस्पताल में सफाई का ठेका बदला गया है. ठेकेदार नया है उसे समझने में अभी वक्त लगेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |