जौनपुर के घर से भागकर कहां गई अतुल सुभाष की सास निशा सिंघानिया? सामने आया CCTV फुटेज

AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस (Atul Subhash Case Update) में पत्नी निकिता सिंघानिया सहित चारों आरोपी गिरफ्तार हैं. बेंगलुरु पुलिस जब निकिता (Nikita Singhania) के मायके में दबिश देने पहुंची तो वहां उन्हें ताला लटका मिला. पुलिस ने वहां फिर एक नोटिस चस्पा कर दिया और सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. इस बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें निकिता की मां और भाई दिखे. दोनों जौनपुर के एक होटल पहुंचे थे. होटल में निकिता की मां ने बस पानी पिया और थोड़ी देर रुककर बेटे के साथ वहां से कहीं चली गईं.

होटल मालिक की मानें तो जब निकिता की मां निशा सिंघानिया वहां आई थीं तो उसे उनके बारे में नहीं पता था. वो काफी डरी हुई दिख रही थीं. उन्होंने कहा- हम परेशान काफी परेशान हैं. अस्पताल जा रहे हैं. इसके बाद होटल मालिक ने उन्हें पानी पीने को दिया. वो वहां थोड़ी देर ठहरीं. फिर उनका बेटा आया. दोनों फिर बाइक पर बैठकर कहीं चले गए. दोनों कहां गए ये होटल मालिक को नहीं पता.

बेंगलुरु पुलिस से पहले स्थानीय पुलिस भी बुधवार को निकिता के घर पहुंची थी. लेकिन तब तक सभी फरार हो चुके थे. उससे थोड़ी देर पहले दोनों कुछ लोगों को घर से निकलते दिखे थे. फिर वो लोग होटल गए. होटल मालिक ने कहा- मुझे उनके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी. वो काफी परेशान दिख रही थीं. इसलिए मैंने उनसे परेशानी का कारण पूछा. पीने को पानी दिया फिर वो चली गईं.

मंगलवार को जब कुछ मीडियाकर्मी निकिता के घर पहुंचे थे तब उसकी मां निशा और भाई अनुराग छत पर खड़े दिखे. उन्होंने तब कहा था- हम यहां कुछ नहीं बताएंगे. जो भी बात होगी वो सबके सामने कोर्ट में ही होगी. हम पर जो भी इल्जाम लगाए गए हैं, वो बेबुनियाद हैं. जिन्होंने भी हम पर ये इल्जाम लगाए हैं, सभी को कोर्ट के सामने ही जवाब देंगे. निकिता के वकील ने भी कहा- मैं अपने क्लाइंट की कोई जानकारी नहीं दे सकता.

जल्द हिरासत लिए जाएंगे आरोपी

बेंगलुरु पुलिस जल्द ही चारों आरोपियों को हिरासत में लेगी. उनके पूछताछ करेगी. फिर उन्हें कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेगी. मामले में जांच जारी है. अतुल सुभाष ने सुसाइड से पहले अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया के मां, भाई और चाचा पर गंभीर आरोप लगाए थे. वीडियो के जरिए कहा था कि निकिता ने 9 फर्जी केस उनके खिलाफ दर्ज करवाए हैं. वो निकिता और उसके परिवार को पैसे दे देकर थक चुके हैं. इनकी डिमांड खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही. तंग आकर फिर अतुल ने सोमवार को सुसाइड कर लिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |