राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, फतेहपुर में तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस; दिल्ली में भी लुढ़का पारा

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है. राज्य के फतेहपुर कस्बे में बुधवार को सबसे कम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग की मान तो राज्य के कई अलग-अलग शहरों में के 1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. बीती रात सीकर शहर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री रहा जबकि चूरू और करौली में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राज्य के कई शहरों में अलग-अलग तापमान दर्ज किया गया है. पिलानी में तापमान 2.6 डिग्री, अलवर में तीन डिग्री सेल्सियस, डबोक (उदयपुर) में 5.1 डिग्री, अजमेर और भीलवाड़ा में 5.9 डिग्री, टोंक में 6.6 डिग्री, राजधानी जयपुर में 6.8 डिग्री, जैसलमेर में 7.8 डिग्री और बाड़मेर में 10.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भीषण शीतलहर का अनुमान व्यक्त किया है. वहीं दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई. लगातार चल रही ठंडी हवाओं और पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया.

दिल्ली के इन इलाकों में लुढ़का पारा

दिल्ली में आयानगर और पूसा सहित कई स्थानों पर तापमान गिरने से शीत लहर की स्थिति देखी गई. आयानगर में न्यूनतम तापमान 3.8 और पूसा में 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, वास्तविक तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे चले जाने या सामान्य तापमान के 4.4 डिग्री सेल्सियस और उससे भी नीचे दर्ज किए जाने पर शीत लहर की स्थिति बनती है.

14 साल बाद 5 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 साल बाद दिसंबर महीने क पहले सप्ताह में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कर दर्ज किया गया है. दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा. इसे पहले सबसे कम न्यूनतम तापमान छह दिसंबर 1987 को 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. वहीं बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 रहा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |