10 महीने बाद भी बागियों पर सपा की चुप्पी, कार्रवाई से क्यों बच रहे हैं अखिलेश यादव?

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव को 10 महीने बीत गए हैं. इन 10 महीनों में गंगा में काफी पानी बह चुका है, लेकिन एक ही सवाल अभी भी तैर रहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) अपने बागियों पर कार्रवाई करेगी भी या नहीं. यह सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि 16 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है और सपा के अंदर बागी विधायकों पर कार्रवाई का दबाव बन रहा है और अखिलेश यादव चुप्पी साधे हुए हैं.

सपा के ये विधायक हुए हैं बागी

यूपी में राज्यसभा की 10वीं सीट के लिए सपा और बीजेपी में कड़ी टक्कर हुई थी. आंकड़े सपा के पक्ष में थे, लेकिन बीजेपी ने ऐसा दांव खेला कि अखिलेश के तीसरे प्रत्याशी आलोक रंजन चुनाव हार गए. इस चुनाव में सपा के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जिसमें ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडेय, गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह, कालपी से विधायक विनोद चतुर्वेदी, चायल से विधायक पूजा पाल, जलालाबाद से विधायक राकेश पांडेय और बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य शामिल थे. साथ ही अमेठी से विधायक महाराजी देवी गैरहाजिर हो गई थीं. नतीजा यह रहा कि सपा के आलोक रंजन को भाजपा के संजय सेठ ने चुनाव हरा दिया.

लोकसभा चुनाव के दौरान सपा के खिलाफ प्रचार भी किया

राज्यसभा चुनाव के बाद से ही सपा के प्रत्याशी के खिलाफ वोटिंग करने वाले सभी 7 बागी विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार भी करना शुरू दिया. लोकसभा चुनाव के दौरान ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडेय के घर पर खुद गृह मंत्री अमित शाह गए थे. इसके बाद मनोज पांडेय ने बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार भी किया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |