बंदर, ऊंट, बकरी और घोड़े बने बाराती… दिल्ली वाला दूल्हा लेकर निकला अनोखी बारात, झांकियां भी चलीं साथ-साथ

राजस्थान के भरतपुर में दिल्ली से एक बारात आई. लेकिन जिसने भी इस बारात को देखा वो देखता ही रह गया. बारात में ऊंट, घोड़े, बकरी और बंदर शामिल थे. यही नहीं, कई डांसर्स बारात में जमकर ठुमके लगा रही थीं. तो वहीं, देवी-देवताओं की झांकियां भी इस बारात में देखने को मिलीं. बारात में 12 से भी ज्यादा डीजे बैंड भी शामिल थे.

शनिवार को डीग की हरिजन बस्ती के रहने वाले जयंत कुमार की बेटी बवीता कुमारी की शादी थी. बारात दिल्ली के जल बिहार विजय कैंप से डीग आई. दलित परिवार से ताल्लुक रखने वाले दूल्हे साहिल के गले में नोटों की कई सारी मालाएं थी. इस मौके पर जब साहिल की घुड़चढ़ी निकली तो उसमें 12 से ज्यादा बैंड और डीजे शामिल थे.

बारात में बकरी, बंदर, ऊंट, घोड़ा डांस भी रखा गया था. साथ ही ऋषि वाल्मीकि, देवी- देवताओं समेत अनेक भगवान की झांकियां भी सजाकर निकाली गईं. बारात में ढोल, ताशे, नफरी भी शामिल रहे. बारात में कलाकारों के डांस ग्रुप भी आए, जिनमें कई लड़कियां थीं. उन्होंने फिल्गी गीतों व डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया. बारात को देखने के लिए कस्बे के लोग सड़कों पर उमड़ पड़े. वहीं छतों से भी लोगों ने बारात को देखा.

डांसिंग कारें भी शामिल

बारात दिल्ली से लग्जरी कारों में आई, जिसमें डांसिंग कारें भी शामिल थी. दूल्हे पक्ष के लोगों ने बताया कि बारात का सभी खर्च वर पक्ष की तरफ से वहन किया गया है. दूल्हा साहिल दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने का काम करता है. वहीं दुल्हन बबीता के पिता डीग नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं.

शादी की चर्चा

इस शादी की इलाके में खूब चर्चा हो रही है. चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि अक्सर दलित समाज में घोड़ी पर दूल्हे को बैठने से रोकने के लिए असामाजिक तत्वों की करतूतें सामने आती हैं. दिल्ली से आई बारात को देखने के लिए शहर के गोवर्धन मार्ग पर रात में लंबा जाम भी लग गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |