कायथा में कार एक्सीडेंट मक्सी में माहौल गमगीन,मृतक नीतीश भारद्वाज थे DD न्यूज के एंकर

शाजापुर जिले के मक्सी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ रवि पांडे की कार का कायथा में मोड़ पर एक्सीडेंट हो गया घटना की जानकारी सामने आने के बाद मक्सी में माहौल गमगीन हो गया, इस ghtna के दौरान कार में 4 लोग सवार थे जो उज्जैन से मक्सी की ओर आ रहे थे। जिनमे से दो की मौत हो गई ओर 2 घायल है।

यह दुर्घटना कायथा जोड़ पर हुई है यहां पर वाहन पेड़ से टकराया और क्षतिग्रस्त हो गया । घटना का दृश्य इतना भयानक देखने को मिल रहा है की गाड़ी का इंजन खेत में 300 मीटर दूर पड़ा हुआ दिखाई दिया तो गाड़ी का एक टायर भी अलग हो गया और गाड़ी आगे से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, पेड़ की छाल भी घर्षण से निकली दिखाई दी।

इस दुखद दुर्घटना में भाजपा नेता डॉक्टर रवि पांडे के दामाद जो की दूरदर्शन में न्यूज़ रीडर एंकर थे की मौत हो गई और डॉ पांडे की बेटी मृतक नितीश भारद्वाज की पत्नी वागीश पांडे जो की तेजतर्रा न्यूज़ एंकर है भी घायल हुई। मृतक नितेश भारद्वाज और घायल वागीशा पांडे की गत 16 फरवरी 2023 में ही शादी हुई थी।

और डॉक्टर पांडे के पुत्र मयंक पांडे जो गाड़ी चला रहे थे गंभीर रूप से घायल हुए जिनका इलाज उज्जैन में चल रहा है और एक और मृतक जो डॉ पांडे के साले के लड़के है जिनका नाम अटल उम्र 16 है जो शाजापुर के पास ग्राम टुकराना के निवासी हैं की भी मौत हो गई

मालवा अभी तक टीम परमपिता परमेश्वर से मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और घायलों को आतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले ऐसी कामना करती है।। घटना के सामने आने के बाद मक्सी सहित शाजापुर उज्जैन देवास जिले के कई वरिष्ठ जनों ने अस्पताल पहुंचकर पांडे परिवार को सांत्वना दी। उनके दुःख में सम्मिलित होकर परमपिता परमेश्वर से परिवार की बेहतरीन की कामना की
खबर की वीडियो मालवा अभीतक की यहां देखे👇👇

नेश्नल चेनल न्यूज स्टेट की खबर यह देखे👇

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |