…ताकि इश्क हो मुकम्मल, घर छोड़ा और फरजाना से बनी यामिनी; हिंदू युवक से मंदिर में लिए सात फेरे

कहते हैं प्यार में ना धर्म देखा जाता है और न ही जाति… ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां बरेली में प्यार के खातिर एक लड़की अपना घर छोड़कर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई. इसके बाद शनिवार को दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली. युवती ने अपना मुस्लिम धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपना लिया और हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली. शादी के दौरान प्रेमी के घरवाले मौजूद रहे. वहीं युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और अपने परिवार वालों से जान को खतरा बताया है.

दरअसल बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने प्यार की खातिर अपना घर और धर्म छोड़ दिया. उसने अपना धर्म बदलने के साथ अपना नाम भी बदल लिया और मंदिर में प्रेमी के साथ शादी कर ली है. फरजाना ने धर्म के बंधन तोड़कर अपने प्रेमी करन से शादी कर ली. दोनों ने अपनी उम्र करीब 23 साल बताई है. लड़की घर पर ही जरी का काम करती थी. उसका प्रेमी करन रुद्रपुर की एक फैक्टरी में मजदूरी करता है. लड़की का कहना है कि उसकी पहले दोस्ती हुई और 2 साल के बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई.

हिंदू रीति-रिवाज से शादी

अब दोनों ने जिंदगीभर साथ रहने की कसम खा ली. फरजाना ने बताया कि उसकी शादी उसके घरवाले कहीं और कर रहे थे. इससे परेशान होकर वह शुक्रवार रात अपना घर छोड़कर प्रेमी के घर चली आई. इसके बाद बहेड़ी के सेमीखेड़ा मंदिर में शनिवार को प्रेमी करन से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. इस दौरान करन के घरवाले मौजूद रहे. वहीं फरजाना ने अपना नाम यामिनी रख लिया.

पुलिस से मांगी सुरक्षा

फरजाना उर्फ यामिनी ने कहा कि वह प्रेमी से शादी करके बहुत खुश है और उसे हिंदू धर्म में पहले से ही विश्वास भी था. बचपन से पूजा पाठ करती थी लेकिन उसके घर वाले पूजा पाठ करने से मना करते थे.वहीं प्रेमी करन ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. लड़की ने कहा कि उसके परिवार वाले उसकी हत्या कर सकते हैं और उसे जान का खतरा है. इसलिए उसे सुरक्षा दी जाए. क्योंकि लड़की के परिवार वाले शुरू से ही दूसरी जगह शादी करना चाहते थे और वह अपने धर्म में शादी करना चाहते थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |