टॉयलेट में फ्लश न दबाने पर ‘खूनी खेल’, 3 लोगों पर टूट पड़ा पड़ोसी परिवार; युवक के सीने में घोंपा चाकू, मौत

दिल्ली के गोविंदपुरी में कंबाइंड टॉयलेट की सफाई को लेकर पड़ोसी आपस में झगड़ गए. देर रात हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. दो लोगों के घायल होने की भी खबर है. मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर पड़ोसी परिवार को हिरासत में लिया है. आरोपी परिवार ने चाकू से हमला किया था. क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है. थाना गोविंदपुरी में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, मृतक और आरोपी आपस में पड़ोसी हैं. वह एक ही बिल्डिंग की पहली मंजिल पर किराएदार हैं. उनका साझा टॉयलेट है. इसी की सफाई को लेकर वह आपस में झगड़ गए. आरोपी परिवार ने एकजुट होकर उनपर हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी भीकम सिंह, उसकी पत्नी मीना और उनके तीन बेटों को हिरासत में लिया है.

टॉयलेट का फ्लश नहीं दबाने पर हुआ विवाद

मृतक का नाम सुधीर है. घटना में उसके भाई प्रेम और दोस्त सागर घायल हुए हैं. दोनों को पुलिस ने एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है. घटना शुक्रवार देर रात दिल्ली के गोविंदपुरी गली नंबर 6 में बिल्डिंग 482 की पहली मंजिल पर सागर अपने भाई और दोस्त के साथ किराए के फ्लैट में रह रहा था. उनके सामने ही भीकम रहता है. वह बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करता है. दोनों का शौचालय साझा था. झगड़ा तब शुरू हुआ जब नाबालिग ने साझा शौचालय का इस्तेमाल किया और फ्लश नहीं किया.

रसोई के चाकू से गोद डाला

इसपर सागर ने भीकम को टोका तो विवाद हो गया. दोनों पड़ोसी आपस में भिड़ गए. भीकम उसकी पत्नी और बेटों ने मिलकर सागर और उसके भाई-दोस्त को जमकर पीटा. चाकू से किए हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. रात 12:07 बजे थाना गोविंदपुरी में झगड़े की पीसीआर कॉल मिली, जिसमें दो पड़ोसियों ने एक दूसरे को पीटा और सुधीर, उसके भाई प्रेम और उनके दोस्त सागर को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. सुबह करीब 3 बजे सुधीर की मौत हो गई है और प्रेम घायल है. सागर को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. मृतक के सीने पर दिल के पास तथा चेहरे और सिर पर रसोई के चाकू से वार के निशान हैं. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |