ऐसे माहौल में कोई देश महाशक्ति नहीं बन सकता…मस्जिद विवाद पर बोले ओवैसी

मस्जिद विवाद को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लोगों को इतिहास की लड़ाई में धकेला जा रहा है. देश की 14 फीसदी आबादी दबाव का सामना कर रही है. ऐसे माहौल में कोई देश महाशक्ति नहीं बन सकता. ओवैसी ने कहा कि हर ‘वाहिनी’, ‘परिषद’ और ‘सेना’ के पीछे सत्ताधारी पार्टी है. उनका कर्तव्य है कि वे पूजा स्थल अधिनियम की रक्षा करें और इन झूठे विवादों को समाप्त करें.

दरअसल, देश में मंदिर-मस्जिद का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. संभल के बाद अब जौनपुर जिले की अटाला मस्जिद के मंदिर होने का दावा किया गया है. अटाला मस्जिद विवाद का मामला अब हाई कोर्ट पहुंच चुका है. 14वीं शताब्दी में बनी इस मस्जिद के मंदिर होने का दावा किया गया है. इसको लेकर जिला कोर्ट में एक याचिका डाली गई है.

यह याचिका स्वराज वाहिनी एसोसिएशन ने डाली है, जिसमें कहा गया है कि जिस जगह मस्जिद है, वहां पहले अटला देवी का मंदिर था. याचिका में अटाला मस्जिद में पूजा अर्चना का अधिकार दिए जाने की मांग की गई है.

हाई कोर्ट पहुंचा अटाला मस्जिद का मामला

अटाला मस्जिद की तरफ से इलाहबाबाद हाई कोर्ट में स्थानीय कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें दावा किया गया था कि वहां प्राचीन अटाला देवी मंदिर है. वहीं, अब इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में 9 दिसंबर 2024 को सुनवाई होगी. अटाला मस्जिद की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि वादी पक्ष को केस करने का कोई अधिकार नहीं है. विवादित संपत्ति हमेशा से मस्जिद रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |