ममता बनर्जी से लेकर उमर अब्दुल्ला तक, महाकुंभ में विपक्षी राज्यों के सीएम को मिलेगा न्योता

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन होना है. पूरे जोर शोर के साथ इसकी तैयारियां चल रही हैं. प्रयागराज महाकुंभ में गैर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री को भी निमंत्रण भेजा जाएगा. यूपी सरकार ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों को आमंत्रित करने के लिए मंत्रियों को भेजने का निर्णय लिया है. इसके तहत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जाएंगे. असीम अरुण महाराष्ट्र और राजस्थान जाएंगे.

स्वतंत्र देव सिंह मध्य प्रदेश और एक शर्मा गुजरात जाएंगे. ओमप्रकाश राजभर को सिक्किम, राकेश सचान और दया शंकर सिंह को बिहार और पश्चिम बंगाल, दयाशंकर मिश्र दयालू को त्रिपुरा, योगेंद्र उपाध्याय को झारखंड, सूर्य प्रताप शाही और बलदेव औलख को हरियाणा और पंजाब, सुरेश खन्ना को कर्नाटक और दिल्ली, जबकि बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड भेजा जाएगा.

इन राज्यों के सीएम को भी भेजा जाएगा निमंत्रण

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
  • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन
  • पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
  • जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी भेजा जाएगा निमंत्रण.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |