TMU के बॉयज हॉस्टल में छात्र ने किया सुसाइड, पंखे पर लटकी मिली लाश, सालभर में आया चौथा मामला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू यूनिवर्सिटी) से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. टीएमयू यूनवर्सिटी एक बार फिर छात्र की सुसाइड को लेकर सुर्खियों में आ गई. यूनिवर्सिटी मे पढ़ने वाले पैरा मेडिकल बी.आर.आई.टी. फर्स्ट ईयर के छात्र अतुल तिवारी ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या कर ली. अतुल वाराणसी का रहने वाला है. घटना के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया.

अतुल तिवारी ने न्यू बॉयज हॉस्टल के अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही जांच भी शुरू कर दी है. टीएमयू के स्टूडेंट वेलफेयर के डिन एवं मीडिया प्रभारी डॉ एम. पी. सिंह ने की छात्र की मौत को दुःखद बताते हुए की मौत की पुष्टि की है. डॉ एम. पी. सिंह की माने तो छात्र का अकेडमिक रिकॉर्ड सही है फिर भी छात्र ने क्यों सुसाइड किया पुलिस मामले की जांच कर रही है. उनका कहना है की छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

सुसाइड की घटनाओं से चर्चाओं में आ गई है युनिवर्सिटी

टीएमयू मे इससे पहले भी कई बार सुसाइड की घटनाएं सामने आती रही है और एक बार फिर छात्र की सुसाइड से यूनिवर्सिटी चर्चाओं मे आ गई है. इससे पहले इसी साल 2024 मे टीएमयू मे आत्महत्या की 3 अन्य घटना हुई थी, जिसमे 9 जून को आगरा के रहने वाले बीबीए के छात्र अक्षत जैन मे फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. पुलिस ने आत्महत्या करने की वजह प्रेम-प्रसंग बताया था. अक्षत ब्वॉयज हॉस्टल के कमरा नंबर 428 में रहता था. अक्षत को घर जाना था, लेकिन उससे पहले ही उसने सुसाइड कर लिया.

असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया था सुसाइड

वहीं 1 जुलाई को यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अतिथि मल्होत्रा ने सुसाइड किया था. महिला प्रोफेसर ने अपने गले में चाकू मारकर सुसाइड किया था. इसके बाद 4 जुलाई को टीएमयू में एमडी के छात्र ओशो राज चौधरी ने चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी थी. झारखंड रांची के ओल्ड एमबी रोड़ कत्थार टोली निवासी ओशो राज चौधरी अपने माता-पिता की इकलौती संतान था. उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी, वहीं मां पूनम चौधरी रांची गवर्नमेंट इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |