देवर-भाभी को चढ़ा इश्क रोग, जब सताया राज खुलने का डर, कर डाला बड़ा कांड

उत्तर प्रदेश के आगरा में 29 नवंबर को 8 साल के मासूम की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने अब इस मामले को सुलझा लिया है. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मासूम के चाचा ने ही की थी. हैरानी की बात तो ये है कि इस हत्याकांड में बच्चे की मां भी खुद शामिल थी. बच्चे ने मां को चाचा के साथ अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया था. कहीं राज न खुल जाए, इस डर से दोनों ने मिलकर खौफनाक साजिश को अंजाम दे डाला.

मामला पिनाहट के नया पुरा मोहल्ले का है. यहां रहने वाले आठ वर्षीय रौनक की हत्या उसी के चाचा ने कर दी. बच्चे की मां के साथ अवैध संबंधों के खुलासे के डर से रौनक को चाचा ने मोगरी से सिर पर प्रहार करके मार डाला. पुलिस ने मृतक रौनक के चाचा और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के बाद चाचा ने रौनक के शव को छत पर रखी करब में छिपा दिया था.

जानकारी के मुताबिक, नया पुरा मोहल्ले से 29 नवंबर की शाम को करन सिंह का आठ वर्षीय बेटा रौनक घर के सामने से लापता हो गया था. सोमवार सुबह रौनक का शव करन सिंह के घर के पीछे गली में बोरे में मिला था. छानबीन के दौरान पुलिस को रौनक के चाचा भानु सिंह की छत पर खून के निशान मिले थे. भानु के घर में सीढ़ी पर खून के निशान से पुलिस को उस पर शक था. भानु सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया.

चाचा भानु ने बताया कि बड़े भाई सूरत में कारखाने में काम करते हैं. यहां पर भाभी यशोदा दोनों बेटों के साथ रहती हैं. उसके भाभी यशोदा के साथ चार वर्ष से अवैध संबंध थे. भाई कभी कबार ही घर आते हैं. इन दिनों भैया घर पर आए हुए थे. वह शुक्रवार शाम बाजार गए हुए थे. तब रौनक ने उसे और अपनी मां को संबंध बनाते देख लिया. दोनों को लगा कि रौनक पिता को बता देगा. जिससे उन्हें रौनक की हत्या करनी पड़ी.

अपहरण का मचाया हल्ला

आरोपी बोला- यशोदा ने बेटे को टॉफी खरीदने के लिए बाहर भेज दिया. वह रौनक को बहाने से अपने कमरे पर लेकर गया. वहां उसके सिर पर मोगरी से प्रहार करके हत्या कर डाली. शव को सीढ़ियों पर रखे ड्रम के ऊपर रखकर बोरा डाल दिया. सीढ़ी पर बहे खून को साफ कर दिया. इस दौरान यशोदा दरवाजे पर खड़ी होकर नजर रखे रही कि कोई बाहर अंदर न आए. भानु ने शव को अंधेरा होने पर बोरे में बंद करके मंझले भाई रवि के घर की छत पर रखी करब के पीछे छिपा दिया था. इसके आधे घंटे बाद यशोदा ने गांव में बेटे के अपहरण का हल्ला मचा दिया.

दोनों करते रहे नाटक

मुकदमा दर्ज कराने के बाद चाचा भानु रौनक को तलाशने का नाटक करता रहा. शव कई दिन पुराना होने के चलते उसमें दुर्गध आनी शुरू हो जाती. इसलिए उसे ठिकाने लगाने के लिए यशोदा सोमवार सुबह मोबाइल को चार्जिंग में लगाने के बहाने कमरे से निकल आई. दोनों ने शव को करब से निकालकर बोरे को रस्सी से बांधा. वह गली में चला गया, यशोदा ने छत से रस्सी की मदद से बोरे को गली में नीचे उतारा था. फिर उसे ठिकाने लगा दिया. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |