‘I Am Sorry…’, पुलिस ने फरियादी के साथ ऐसा क्या किया, ‘सिंघम’ पुलिस अधीक्षक को मांगनी पड़ी माफी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मौजूद पुलिस अधीक्षक कड़ी कार्रवाई करने को लेकर सिंघम नाम से मशहूर है. उन्हें सिंघम क्यों कहा जाता है. इसका एक उदाहरण भी सामने आया है. दुर्घटना में घायल एक फरियादी थाने में सुनवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा. घायल के परिजन उसे एंबुलेंस से लाए थे, लेकिन तभी पुलिस अधिकारी गेट से निकल रहे थे. ऐसे में एसपी ऑफिस के गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस को गेट पर ही रोक दिया था. इसके बाद परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को एक चादर में डालकर पुलिस ऑफिस के अंदर चारों तरफ से चादर पकड़कर लेकर गए थे.

इसके बाद पुलिस कार्यालय के गेट पर संवेदनहीन पुलिस कर्मियों की हरकत का “सिंघम” पुलिस अधीक्षक ने खुद संज्ञान लिया. उन्होंने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी और कहा, “I am Sorry” इसके साथ ही उन्होंने पुलिस के लिए गलत राय न बनाने की बात भी कही . उन्होंने घटना की पूरी जानकारी लेकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया. दरअसल हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अनूप पुलिस लाइन में फॉलोअर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछली 27 तारीख को बाइक से अपनी बहन के साथ अपने घर जा रहे थे. घर वापस जाते समय उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई थी, जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

एंबुलेंस को अंदर नहीं जाने दिया

अनूप का आरोप है कि उसने थाने में दुर्घटना के बाद में कई बार जाकर गुहार लगाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इसी को लेकर वह अपनी घायल बहन को लेकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने आया था. इसी दौरान गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने एंबुलेंस को अंदर ले जाने से मना कर दिया था. उन लोगों का कहना था कि साहब निकल रहे हैं. इसके बाद वह अपनी बहन को परिजनों की मदद से एक चादर में डालकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक ले गए थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |