आज AAP में शामिल होंगे UPSC टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा, केजरीवाल दिलाएंगे सदस्यता

आम आदमी पार्टी में आज एक बड़ा चेहरा शामिल हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक यूपीएससी टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो सकते हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल 12 बजे पीसी करेंगे और ओझा को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे. अवध ओझा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम हैं. कहा जा रहा है कि वह 2025 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे.

इससे पहले अवध ओझा लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी से प्रयागराज से टिकट मांग चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस से भी अमेठी से लड़ने के लिए टिकट मांगी थी. इसके इतर उन्होंने ये भी दावा किया था कि मायावती ने उन्हें टिकट का ऑफर किया है लेकिन उनके इस बयान पर मायावती की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई. वहीं, अब अवध ओझा AAP के शरण में आए हैं.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |