जम्मू-कश्मीर में केंद्र का सबसे अच्छा दांव हैं उमर अब्दुल्ला, सज्जाद लोन का बड़ा हमला

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर बड़ा हमला बोला है. सज्जाद लोन ने कहा कि उमर अब्दुल्ला में दिल्ली से लड़ने की हिम्मत नहीं है. उनमें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और बीजेपी के खिलाफ भी बोलने की हिम्मत नहीं है. लोन ने अब्दुल्ला को कश्मीर के विनाश और उसकी पहचान को खत्म करने की दिशा में केंद्र का सबसे अच्छा दांव बताया.

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, चुनाव के दौरान उनके हाव भाव और बयान काफी आक्रामक थे. उनका पूरा कैंपेन बीजेपी के खिलाफ था और यह उनके लिए काम कर कहा. उन्हें भारी जनादेश मिला.

कहां गई वो आक्रामकता, यह कैसी वापसी है?

लोन ने कहा कि चुनाव के बाद वह एक दम से बदल गए. पीएम मोदी को शॉल भेंट करने का जिक्र करते हुए लोन ने कहा कि आक्रामकता खत्म हो गई है. बयान कम हो गए हैं. भाषा भी संयम हो गई है. दिल्ली जाने और शॉल उपहार में देने की इतनी जल्दी क्या थी? हाथ में तलवार लिए एक विद्रोही से लेकर घोड़े पर बैठे एक गुंडे तक, तलवार की जगह एक शॉल ने ले ली. यह कैसी वापसी है. क्या डर गए या फिर आपने समझौता कर लिया है. आप किस ओर हैं?

BJP की चौखट पर पैर रखने के लिए इतने बेताब क्यों?

सीएम अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए लोन ने कहा कि आप बीजेपी के दरवाजे पर पैर रखने के लिए इतने बेताब हैं कि सीमा लांघने की अपनी लालसा को छिपा नहीं पा रहे हैं और आपकी शॉल उपहार देने की होड़, बीजेपी के लिए अच्छा लड़का बनने की आपकी इच्छा उन सभी कश्मीरियों के लिए एक झटका है, जिन्हें यह विश्वास दिलाया गया था कि आप सांप्रदायिक रूप से भ्रष्ट बीजेपी से मुकाबला करने के लिए अंतिम धर्मनिरपेक्ष योद्धा हैं. विधायक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनी हुई सरकार है, लेकिन समानांतर एलजी सरकार भी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |