6 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे किसान, नहीं लाएंगे ट्रैक्टर-ट्रोली, 9 महीने से शंभू बॉर्डर पर मौजूद

अपनी मांगों को लेकर हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे, लेकिन ट्रैक्टर ट्रोलियां आगे ले जाने की इजाजत ना होने के मद्देनजर किसानों ने ऐलान किया है कि इस बार वो ट्रैक्टर ट्राली लेकर आगे नहीं बढ़ेंगे बल्कि पैदल ही अलग-अलग जत्थों में दिल्ली की और 6 दिसंबर को रवाना होंगे और दिल्ली पहुंच कर अपने आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे.

किसान आंदोलन 2.0 को शुरू हुए लगभग 9 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. ऐसे में किसान पंजाब- हरियाणा की सीमा पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बैठे हुए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी के बाद अब किसानों ने दिल्ली कूच करने का निर्णय ले लिया है.

‘दिल्ली चलो’ मार्च

प्रदर्शनकारी किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. इसी के बाद अब केएमएम नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, लंबे इंतजार के बाद, उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, हम 6 दिसंबर को दिल्ली की ओर बढ़ेंगे. पंढेर ने कहा कि किसान रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक यात्रा करेंगे. पंढेर ने उम्मीद जताई कि हरियाणा सरकार भी किसानों की मदद करेगी. किसानों का पहला चरण अंबाला के जग्गी गांव में होगा.

क्या है किसानों की मांग?

किसानों का कहना है कि सरकार उन से बात नहीं कर रही है. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा सरकार से फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं. किसान लीडर नेकहा, हम शांति से बैठ कर पिछले 9 महीने से सरकार से बात करने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया, इसके बाद हमारे पास अब कोई ऑप्शन नहीं बचा है, लेकिन अब हम दिल्ली जाएंगे.

भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के तेजवीर सिंह ने कहा कि वो 280 दिनों से दो सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं और केंद्र ने 18 फरवरी से उनके साथ कोई बातचीत नहीं की है. इससे पहले केंद्रीय मंत्रियों और किसानों के बीच 18 फरवरी को बातचीत हुई थी. सरकार ने प्रस्ताव सामने रखा था कि सरकारी एजेंसियां ​​​​एमएसपी पर दालें, मक्का और कपास की फसलें पांच सालों के लिए खरीदेंगी, लेकिन किसानों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |