महाकुंभ 2025 के लिए विशेष बस सेवाएं, इटावा रीजन से प्रयागराज के लिए चलेंगी भगवा रंग की बसें

प्रयागराज में जनवरी में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने भी युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. इटावा में परिवहन निगम ने महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इटावा रीजन की करीब 489 बसों को भगवा रंग में रंगने की कवायद शुरू कर दी है. इटावा रीजन से महाकुंभ में 229 बसों का रंग रोगन किया जा रहा है.

इटावा रीजन क्षेत्र में 181 बसें पहले से भगवा रंग में कई रूटों पर चलाई जा रही हैं. रीजन के साधारण यात्रियों के लिए 50 और नई बसों को मुख्यालय से भेजने की भी डिमांड की गई है. इसी के साथ 100 कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर की भर्ती की जानी है. यह जानकारी इटावा परिक्षेत्र के मैनेजर उमेश सीएस आर्य ने दी. उन्होंने बताया कि इस महाकुंभ मेले में जिले से दूसरे चरण में 22 जनवरी से सात फरवरी तक 229 बसें सीधे प्रयागराज के लिए दौड़ेंगी.

इटावा रीजन के आठ डिपो

वर्तमान समय में सभी बसों पर कायाकल्प का काम चल रहा है. 181 बसें पहले से भगवा रंग में कई जगहों पर दौड़ रहीं हैं, जिनका कायाकल्प दो चरण में किया जा रहा है. कायाकल्प के बाद सभी बसों का भगवा रंग का रंग-रोगन किया जाएगा. क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा उमेश आर्य ने बताया कि इटावा रीजन में आठ डिपो लगते हैं. इसमें इटावा समेत सैफई, मैनपुरी, बेबर, छिबरामऊ, फर्रुखाबाद, शिकोहाबाद फिरोजाबाद के नाम शामिल हैं.

जरूरत के मुताबिक चलेंगी बसें

इन सभी आठ डिपो में से कुंभ मेले में जरूरत के मुताबिक बसें चलाई जाएंगी, जिससे कि अन्य रूटों पर बसों को दिक्कत न हो. साथ ही कुंभ स्नान करने वाले इटावा जिले के साथ आसपास के जिले के लोगों को सीधी प्रयागराज सेवा मुहैया कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 100 और कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर की भी भर्ती की जाएगी, जिसके लिए उनका इंटरव्यू लेकर उनको ट्रेनिंग के लिए कानपुर भेजा जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |