संभल में कैसे भड़की हिंसा? जांच के लिए आई न्यायिक आयोग की टीम, शाही जामा मस्जिद में भी पहुंचे

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर 24 नवंबर के दिन हिंसा भड़क गई. रविवार को हिंसा की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच समिति के सदय संभल पहुंचे. वह शहर में हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हैं. जांच के दौरान वह समिति के सदस्य शाही जामा मस्जिद में दाखिल हुए. साथ में जिले के डीएम और एसपी भी है. 29 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने संभल ट्रायल कोर्ट से कहा कि शाही जामा मस्जिद के खिलाफ मुकदमे में तब तक आगे न बढ़ा जाए, जब तक मस्जिद कमेटी द्वारा सर्वेक्षण आदेश के खिलाफ दायर याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में सूचीबद्ध नहीं हो जाती.

रविवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे जांच समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर शहर के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल हिंसा की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया. इनमें हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश देवेंद्र अरोड़ा को आयोग का अध्यक्ष, वहीं पूर्व डीजीपी एके जैन और रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव अमित मोहन को सदस्य बनाया गया.

दो महीने के भीतर देनी है जांच रिपोर्ट

जांच से पहले शनिवार को न्यायिक जांच आयोग के सदस्य मुरादाबाद पहुंचे. यहां वह सर्किट हाउस में ठहरे. आयोग के सदस्यों से मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम, एसपी ने मुलाकात की. मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि आयोग के दो सदस्य शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे. तीसरे सदस्य रविवार को संभल जाते समय उनसे मिलकर अपना योगदान देंगे. संभल हिंसा की जांच के लिए 28 नवंबर को सीएम योगी ने न्यायिक आयोग को अधिसूचना की तारीख से दो महीने के भीतर अपनी जांच पूरी करने का निर्देश दिया है.

शाही जामा मस्जिद का सर्वे

19 नवंबर को संभल की चदौसी कोर्ट की एक अदालत में याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि यहां पूर्व में हरिहर मंदिर था. दायर की गई याचिका पर अदालत द्वारा शाही जामा मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया. उसी दिन शाम में टीम सर्वे करने जामा मस्जिद पहुंची थी. इस दौरान मुस्लिम पक्ष ने सर्वे में सहयोग किया और शांति से सर्वे हुआ. रविवार 24 नवंबर की सुबह फिर से कोर्ट कमिश्नर के नेतृत्व में टीम सर्वे के लिए पहुंची. इसी बीच वहां मुस्लिमों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

हिंसा में हुई चार की मौत

हंगामा होने के बाद पथराव, आगजनी और फायरिंग हो गई. हिंसा में चार लोगों की जान चली गई और 25 लोग घायल हो गए. घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनकी फायरिंग में लोग मारे गए. पुलिस द्वारा फायरिंग करने के लिए कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. संभल के सीओ अनुज चौधरी का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि पुलिस को आत्मरक्षा का अधिकार है. हम कोई मरने के लिए थोड़े ही पुलिस में भर्ती हो रहे हैं. संभल हिंसा को लेकर विपक्ष ने जोरशोर से उठाया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |