बरेली के स्कूल में क्या हुआ? बच्चे करने लगे अजीबोगरीब हरकतें, खुद का दबाने लगे गला

उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम ईंध जागीर के जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया. स्कूल के कुछ बच्चे अचानक अजीब हरकतें करने लगे. कोई अपनी गर्दन दबाने लगा तो कोई डर से चीखने लगा. बच्चों के इस व्यवहार ने पूरे स्कूल को दहशत में डाल दिया. हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस, डॉक्टर और प्रशासन को तुरंत बुलाना पड़ा. बच्चों के मुताबिक उन्हें लंबे नाखून और डरावने चेहरे ने डराया. घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा गरमाई है.

दरअसल ये घटना शनिवार दोपहर ढाई बजे के करीब की है. कक्षा 6 की छात्रा शबनूर अचानक गश खाकर गिर पड़ी और अपने हाथों से गला दबाने लगी. यह देखकर उसके साथ के बच्चे और टीचर चौंक गए. इसके तुरंत बाद और बच्चे दीप्ति, लता, फरीन, सोहेल, इंद्रजीत, और अंजुम भी उसी तरह की हरकतें करने लगे. सभी के चेहरों पर डर और दहशत साफ झलक रही थी. सभी जीमन पर गिर पड़े और चीखने लगे.

लंबे-लंबे नाखून और डरावना चेहरा

जानकारी मिलने पर पुलिस और डॉक्टरों की टीम तुरंत स्कूल पहुंची और बच्चों की जांच की. हालांकि, किसी भी तरह की बीमारी या किसी जहरीले पदार्थ के संकेत नहीं मिले. बच्चों के इस अजीब व्यवहार को लेकर डॉक्टरों ने इसे मानसिक दबाव, सर्दी या सामूहिक डर का नतीजा बताया. यह सब छुट्टी से कुछ समय पहले हुआ, जब बच्चे स्कूल में अपनी कक्षाओं में थे. बच्चों के मुताबिक उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे कोई लंबे-लंबे नाखून और डरावने चेहरे वाला उनका गला दबा रहा था. कुछ बच्चों ने यह भी कहा कि उन्होंने भूत जैसा कुछ देखा.

मिड-डे मील के बाद की घटना

स्कूल टीचर सुषमा और सायम सहरा ने तुरंत स्कूल प्रशासन और ग्राम प्रधान प्रेमशंकर गंगवार को इस बात की जानकारी दी. ग्राम प्रधान के साथ डॉक्टर विजय और उनकी टीम मौके पर पहुंचे. बच्चों की हालत देखकर तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. घटना के समय बच्चों ने दोपहर एक बजे मिड-डे मील में आलू-टमाटर की सब्जी और चावल खाए थे. हालांकि खाने को लेकर किसी भी छात्र ने कोई शिकायत नहीं की. यह संभावना भी जताई जा रही थी कि खाने से कोई रिएक्शन हो सकता है, लेकिन जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई.

लोग मान रहे भूत-प्रेत का असर

वही मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. अमित गंगवार ने बताया कि बच्चों में किसी बीमारी के लक्ष्ण नहीं पाए गए. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि सर्दी, थकान, या वर्क लोड की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ी हो. एक बच्चे की हालत बिगड़ने पर कई बच्चे डर की वजह से ऐसा व्यवहार करने लगे. गांव के लोगों में घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हो रही हैं. कुछ इसे भूत-प्रेत का असर मान रहे हैं, तो कुछ इसे हवा या किसी अदृश्य शक्ति का प्रभाव कह रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |