शाजापुर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वतन्त्रता हेतु हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत जारी जागरूकता अभियान
*➡️ पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम*
पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा दिनांक 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वतन्त्रता हेतु हम होंगे कामयाब अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार जिले में “हम होंगे कामयाब” कार्यक्रम जिले के सभी थानों में आयोजित किये जा रहे है।
जिसके तहत महिला थाने के स्टॉप द्वारा शाजापुर के एक निजी व शासकीय माध्यमिक विद्यालय ज्योति नगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक आशा सोलंकी, उप निरीक्षक मोनिका एंब्रियो व उनकी टीम के द्वारा विद्यालयों में उपस्थित शिक्षक गण, बालक बालिकाओं को महिला अपराध , जेंडर आधारित हिंसा , नशा मुक्ति के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के उपरांत छात्र-छात्राओं ने अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।
स्कूल के बालक – बालिकाओ को “बाल विवाह मुक्त समाज” बनाने की शपथ दिलाई गई एवं सायबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, नशा से होने वाली बीमारियों एवं नशे के कारण होने वाले अपराध के बारे विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया।