वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लगी आग, 300 से ज्यादा बाइकें जलकर हुईं खाक

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग एरिया में खड़ी 300 से ज्यादा बाइकें जलकर खाक हो गई हैं. छह दिन पहले कैंट रेलवे स्टेशन के ही पार्किंग एरिया में एक बाइक में अचानक आग लग गई थी. लोगों ने इसके लिए तेल चोरी की घटना को जिम्मेदार बताया था, लेकिन रेल प्रशासन ने इसकी अनदेखी की और ये अनदेखी इतनी महंगी पड़ी की शुक्रवार- शनिवार की आधी रात के बाद पार्किंग एरिया में खड़ी सैकड़ों बाइकें जलकर खाक हो गई.

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से आग लगने का मामला सामने आया है, जिसमें जलने से 300 से ज्यादा बाइकें खाक हो गई हैं. आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि आग के बीच किसी की जाने की हिम्मत नहीं हुई. किसी तरह जीआरपी और आरपीएफ के जवान पार्किंग में घुसे और एक लेन में खड़ी 30 से अधिक वाहन को किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. जीआरपी और आरपीएफ के प्रभारी और उनकी टीम ने अथक प्रयास से अन्य वाहन को बचा लिया, लेकिन बहुत सी बाइकें जल गई.

बाल्टी में पानी भरकर की आग बुझाने की कोशिश

घटना के तुरंत बाद कैंट स्टेशन निदेशक भी मौके पर पहुंच गए थे. कैंट रेलवे स्टेशन पर आग से बचाव के इंतजाम नहीं होने से बाल्टी में पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. आग बढ़ती ही चली गई फायर फाइटिंग सिस्टम भी काम नहीं आए. कैंट स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों से फायर फाइटिंग सिस्टम लाने में भी समय लगा. इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया था.

रेलवे ने दिए जांच के आदेश

सबसे ज़्यादा नुकसान रेलवे कर्मचारियों का हुआ क्यूंकि सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन पार्किंग में उन्हीं के थे. आग लगने के कारण को लेकर रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं. पार्किंग से अक्सर तेल चोरी की शिकायत पहले से मिलती रही थी .बाइक से पेट्रोल निकाल लिए जाता था. इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई हो सकता है कि तेल चोरी के दौरान ही आग लगी हो. इस एंगल को ध्यान में रखकर भी जांच हो रही है. रेल कर्मचारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. इस दुर्घटना में अच्छी बात ये रही कि इसमें किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |