काल भैरव मंदिर में महिला इनफ्लुएंसर ने मनाया बर्थडे, केक काटने का Video वायरल, भड़के काशी के संत

वाराणसी के काल भैरव मंदिर के अंदर केक काटने का एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो 39 सेकंड की है, जिसमें एक महिला मंदिर के अंदर केक काट काटती हुई नजर आ रही है. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने अपनी आपत्ति जाहिर कर है. वहीं, काशी विद्वत परिषद ने भी इस वीडियो पर अपना एतराज जताया है. केक काटने के दौरान काल भैरव मंदिर में मौजूद महंत को विद्वत परिषद नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है.

काल भैरव मंदिर से महिला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में महिला को मंदिर के अंदर केक काटते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. गर्भगृह में केक काटने की वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इसपर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को महिला अपना जन्मदिन के लिए बाबा काल भैरव मंदिर पहुंची थी.

गर्भगृह में महिला ने काटा केक

मंदिर में पहुंचने के बाद महिला ने पहले पूजा की थी और बाद में केक काटा था. इस दौरान महिला ने अपनी वीडियो भी बनवाई थी, जो कि आज के समय में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. हैरान की बात यह है कि मंदिर के महंत और जिम्मेदार लोगों ने महिला को केक काटने से नहीं रोका. 39 सेकंड के वायरल वीडियो में महिला काल भैरव मंदिर जाते हुए, गर्भगृह के सामने केक काटते और फिर मंदिर से वापस आते दिखाई दे रही है.

लोगों ने जाहिर की नाराजगी

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों और श्रद्धालुओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. उनका कहना है कि काशी के कोतवाल के सामने ऐसी हरकत करना बेहद दुख की बात है. काल भैरव मंदिर के गर्भगृह के सामने जब ये घटना हुई तब मंदिर के पुजारी भी वहां थे. अब मंदिर के महंत ये कह रहे हैं कि उन लोगों को केक काटने और वीडियो बनाने से मना किया गया था, लेकिन वो नही माने थे.

महंत को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा विद्वत परिषद

काशी विद्वत परिषद ने मामले को गंभीरता से लिया है और इसे शास्त्रीय विधान के प्रतिकूल बताया है. विद्वत परिषद के महामंत्री राम नारायण द्विवेदी काल भैरव मंदिर के उस महंत को नोटिस भेजने जा रहा है, जो उस समय मंदिर में था. मंदिर प्रशासन अब मंदिर में वीडियो बनाने और फोटो खींचने को प्रतिबंधित करने की बात कर रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |