‘धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा पॉलिटिकल ड्रामा है’- UP सरकार के मंत्री ने ये क्या कह दिया?

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने मशहूर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है. ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री लोकसभा पहुंचने की जुगाड़ में हैं. उनकी पदयात्रा पॉलिटिकल ड्रामा है.

हाल ही में पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि जातियों में बंटेंगे तो निश्चित रूप से कटेंगे. इसलिए ये प्रतिज्ञा ली है कि जाति-पाति को मिटाना है. हिन्दुओं को एक करेंगे. इस पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देश में जातियों को मिटाना बहुत मुश्किल है. हर पॉलीटिकल पार्टी जाति के नाम पर राजनीति कर रही है. जाति के नाम पर संगठन बनता है.

‘धीरेंद्र शास्त्री चाह लें फिर भी जातियां नहीं होंगी खत्म’

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री चाह लें फिर भी जातिवाद खत्म नहीं होगा. तहसीलों में तहसीलदार ठप्पा मारकर जाति प्रमाणपत्र दे रहे हैं. नौकरी के लिए युवाओं को भी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर ही नौकरी देगी. नौकरी के लिए जाने समय पहले ही पूछा जाता है कि अभ्यर्थी ओबीसी या अनुसूचित जाति या जनजाति का है.

संभल हिंसा पर ओम प्रकाश राजभर क्या बोले?

बहराइच और संभल हिंसा पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी पुलिस ने चतुराई से काम किया. अगर पुलिस सूझ-बूझ नहीं दिखाती तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी. हालांकि, कभी-कभी पुलिस से भी गलतियां हो जाती हैं. जो काम करता है, उसी से गलती होती है. सम्भल में पुलिस ने अच्छा काम किया है.

क्या मंदिरों का सर्वे होना चाहिए? राजभर बोले

‘वर्तमान में मंदिरों का सर्वे हो रहा है. काशी के बाद अजमेऱ शरीफ को लेकर भी दावा किया जा रहा है कि यहां मंदिर था…’ क्या यह ठीक है. इस सवाल के जवाब में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार के आदेश पर यह सर्वे नहीं हो रहा है. कोर्ट के आदेश पर सबकुछ हो रहा है. कोर्ट के किसी आदेश पर मैं टिप्पणी नहीं करूंगा.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन हिंदू एकता पदयात्रा पर हैं. आज उनकी पदयात्रा का नौवां और अंतिम दिन है. सनातन हिंदू एकता पदयात्रा सुबह 11 बजे के बीच ओरछा पहुंचेगी. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |