देवरिया के ‘थप्पड़बाज इंस्पेक्टर’, बीच सड़क लाल कर दिए युवक के गाल; वायरल हो गया वीडियो

उत्तर प्रदेश के देवरिया में अतिक्रमण हटाने गई टीम को विरोध का सामना करना पड़ा. इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर का एक युवक को थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. युवक को बीच चौराहे पर थप्पड़ मारे गए. पीड़ित युवक अतिक्रमण हटाए जाने का विरोध कर रहा था. पुलिस उसे थाने ले गई और युवक को कई घंटे तक बैठाए रखा. जिले की रुद्रपुर नगर पंचायत कार्यालय ने 100 से ज्यादा दुकानदारों और ठेला वालों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के संबंध में नोटिस जारी किया था.

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ पुलिस मौजूद थी. इसी बीच एक युवक ने जब अतिक्रमण हटाए जाने का विरोध किया तो रुद्रपुर थाना प्रभारी अपना आपा खो बैठे. उन्होंने बीच चौराहे पर युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए. उनका गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ. वह युवक को थाने ले गए. उसे कई घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया.

रुद्रपुर नगर पंचायत में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

रुद्रपुर नगर में अतिक्रमण को लेकर अभियान चल रहा है. यहां अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंची. टीम को देखकर लोग स्वयं सड़क पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटाने लगे. टीम ने तहसील से अभियान की शुरुआत की. टीम अतिक्रमण हटाने के लिए आदर्श चौराहे पर पहुंची. यहां लोगों में हड़कंप मच गया. कई लोग इसका विरोध करने लगे. अतिक्रमण हटाने के लिए रुद्रपुर नगर पंचायत की टीम जेसीबी लेकर पहुंची थी. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतन कुमार पांडे भी वहां मौजूद थे.

इंस्पेक्टर ने जड़ दिए युवक को थप्पड़

आदर्श चौराहे पर एक युवक अतिक्रमण हटाने जाने का विरोध कर रहा था. वह अपनी बात कहना चाह रहा था. युवक के विरोध को देख इंस्पेक्टर गुस्से मे आ गए. उन्होंने भीड़ के बीच युवक को थप्पड़ जड़ दिए. वहां मौजूद लोग अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे थे. इंस्पेक्टर को युवक के पीटने का वीडियो उनके मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया. वीडियो बनाने के बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी क्रिया प्रतिक्रिया दे रहे हैं. पुलिस युवक को थाने ले गई. यहां कई घंटे बैठाए जाने के बाद युवक को छोड़ दिया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |