दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई?

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से ऐसी खबर सामने आई है जो कि इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां रहने वाले एक लड़के की शादी थी. दूल्हे राजा सज-धज कर बारात लेकर निकले. लेकिन जैसे ही बारात आधे रास्ते में पहुंची, एक खबर ने सभी को चौंका दिया. पता चला दूल्हे का छोटा भाई पड़ोस में रहने वाली एक लड़की को भगाकर ले गया है.

लड़की की मां ने पुलिस को इसे लेकर तहरीर दी. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर फरार लड़के और लड़की की तलाश शुरू कर दी है. घटना राजगढ़ थानाक्षेत्र की है. यहा रहने वाले सोहबल्ला की शादी पास के गांव में होनी थी. दिन था 25 नवंबर का. घर वाले शादी को लेकर बेहद उत्साहित थे. उधर दुल्हन भी अपने दूल्हे राजा का इंतजार कर रही थी.

शाम के वक्त गाजे-बाजे के साथ बारात निकली. सभी दूल्हे के भाई को ढूंढ रहे थे. लेकिन वो बारात में कहीं नजर न आया. फिर दूल्हे के भाई के बिना ही बारात निकल पड़ी. रास्ते में फिर दूल्हे राजा को एक फोन आया. ये फोन था पुलिस का. पुलिस ने कहा- तुम्हारा भाई पड़ोस में रहने वाली लड़की को भगाकर ले गया है. लड़की की मां ने थाने में FIR दर्ज करवाई है.

यह सुनते ही दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि बारात लेकर दुल्हन के घर जाएं या थाने. फिर घर के कुछ लोग थाने गए. दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर चला गया. क्योंकि शादी करना भी जरूरी था.

लड़के के घर वालों के बयान दर्ज

तब पुलिस ने बताया- आपका लड़का पड़ोस में रहने वाली दूसरे समुदाय की लड़की को भगा ले गया है. उसके खिलाफ FIR है. हमें आपसे पूछताछ करनी है. पुलिस ने फिर लड़के के घर वालों के बयान दर्ज किए. उन्हें कहा कि आपको दोबारा थाने आना पड़ सकता है. हमारी टीम आपके बेटे को ढूंढ रही है.

दोनों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया- हमें जांच में पता चला कि लड़के का पड़ोस में रहने वाली लड़की से अफेयर था. दोनों अलग समुदाय के हैं. इसलिए लिए घर वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे. फिर जब लड़के के बड़े भाई की बारात निकली. तो पीछे से लड़का उस लड़की को भगाकर ले गया. दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ हैं. उनकी तलाश की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |