सामान पहुंचाने के बाद गंदे मैसेज भेजने वाला डिलीवरी बॉय, पकड़े जाने पर डोमिनोज में हंगामा

ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना आज के समय में आम बात हो गई है, जब भी मन करता है हम अपना फोन उठाते हैं और बस जो भी खाना हो ऑर्डर कर देते हैं लेकिन अपने फोन से पिज्जा डिलीवर करना एक महिला के लिए आफत बन गया. क्योंकि इसके बाद डिलीवरी बॉय ने महिला को खूब परेशान किया. उसने महिला के पास बेवजह के मैसेज भेजने शुरू कर दिए.

दरअसल ये मामला बिहार के पूर्णियां से सामने आया है, जहां मधुबनी की रहने वाली एक महिला ने जेल चौक स्थित डोमिनोज से पिज़्ज़ा ऑर्डर किया. इसके बाद प्रियेश कुमार नाम के डिलीवरी बॉय ने घर जाकर महिला को पिज्जा की डिलीवरी दी, जब ऑर्डर करते हैं तो फोन नंबर जाता ही है. ऐसे में डिलीवरी बॉय को महिला का नंबर मिल गया. महिला का मोबाइल नंबर मिलने के बाद डिलीवरी बॉय ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया.

महिला ने पति को बताया

डिलीवरी बॉय महिला के नंबर पर पहले जोक्स और फिर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिए. इसके बाद जब महिला ज्यादा परेशान हो गई तो उसने अपने पति को डिलीवरी बॉय की हरकतों के बारे में सब कुछ बता दिया. महिला के पति ने मोबाइल नंबर का पता लगाया और जेल चौक स्थित डोमिनोज पहुंच गया. इसके बाद महिला के पति ने डिलीवरी बॉय के नंबर पर रिंग किया और डिलेवरी बॉय को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया.

डोमिनोड में हुआ खूब हंगामा

महिला का पति जैसे ही डोमिनोज पहुंचा. वहां भीड़ भी इकट्ठा हो गई. डिलीवरी बॉय की करतूत सुनकर लोगों ने भी डिलेवरी बॉय को गलत बताया और उसे माफी मांगने के लिए कहा. वहीं डोमिनोज के मैनेजर कार्तिक शर्मा ने डिलेवरी बॉय की गलती के लिए माफी मांगी. इसके साथ ही उस डिलीवरी बॉय को नौकरी से निकालने की बात कही. इस दौरान डोमिनोज में खूब हंगामा हुआ.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |