‘मरने जा रही हूं…’, पति ने पूरी नहीं की डिमांड तो 2 साल की बेटी को लेकर पहुंची रेलवे ट्रैक, फिर

मरने जा रही हूं… ये आखिरी शब्द थे लक्ष्मी बिंद के. इसके बाद लक्ष्मी ने 2 साल की बेटी संग मौत को गले लगा लिया. मामला उत्तर प्रदेश के भदोही का है. यहां सुरियावा रेलवे स्टेशन के पास एक महिला और उसकी बेटी की कटी हुई लाश मिली. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला लाश लक्ष्मी बिंद नामक महिला की है. उसके पति ने बताया- पत्नी उसके साथ गुजरात जाने की जिद कर रही थी. जब पति ने उसकी बात नहीं मानी तो महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

जानकारी के मुताबिक, दानुपुर निवासी वीरेंद्र बिंद गुजरात में नौकरी करता है. जबकि, उसका परिवार भदोही में रहता है. दीवाली की छुट्टी पर वो घर आया था. छुट्टी खत्म होने पर जब वो गुजरात जाने लगा तो लक्ष्मी भी साथ जाने की जिद करने लगी. लेकिन वीरेंद्र ने कहा कि वो अभी उसे साथ नहीं ले जा सकता. लक्ष्मी फिर भी जिद पर अड़ी रही. इस कारण दोनों के बीच लड़ाई हो गई.

फूट-फूट कर रोया वीरेंद्र

गुस्से में लक्ष्मी मायके चली गई. वीरेंद्र ने पूछा- कहां जा रही हो. लक्ष्मी बोली- मरने जा रही हूं. वीरेंद्र ने पुलिस को कहा- साहब मुझे लगा कि वो गुस्से में ऐसा कह रही है. फिर वो मायके चली गई. लेकिन इतनी सी बात को वो दिल पर लगा लेगी मैंने नहीं सोचा था. मेरी तो न बीवी रही और न बेटी. काश मैं उसे साथ ले जाता. यह कहते हुए वीरेंद्र पुलिस के सामने रो पड़ा.

क्या बोली पुलिस?

पुलिस ने बताया- लक्ष्मी ने बुधवार को मुजफ्फरपुर से प्रयागराज जा रही बापूधाम एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी. खुद तो सुसाइड किया ही. लेकिन 2 साल की मासूम की भी जिंदगी ले ली. फिलहाल दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में जांच जारी है. महिला के मायके वालों से भी पूछताछ की जा रही है. शुरुआत में मामला सुसाइड का ही लग रहा है. फिर भी हर एंगल से इसकी जांच की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |