गाड़ी की सनरूफ से कर था आतिशबाजी, कार पर गिरी चिंगारी और हो गई राख

शादी में आतिशबाजियां करना आम बात है. हर कोई जश्न मनाने के लिए आतिशाबाजी करता है, लेकिन सहारनपुर में एक शादी में आतिशबाजी करने से एक बड़ा हादसा हो गया. हालांकि आतिशबाजी कर रहे युवक की जान बाल बाल बच गई. दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक युवक गाड़ी की सनरूफ से आतिशबाजी कर रहा था, तभी एक चिंगारी गाड़ी के ऊपर जा गिरी और गाड़ी में आग लग गई. घटना में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई.

हालांकि राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है. आतिशबाजी के दौरान का वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था. इसलिए जब ये हादसा हुआ, तो हादसे का वीडियो भी रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये घटना सहारनपुर के फतेहपुर थाना इलाके के गंदेवड की बताई जा रही है . जानकारी के मुताबिक बारात चढ़ रही थी. इसी दौरान एक युवक गाड़ी का सनरूफ खोलकर उसमें खड़ा होकर आतिशबाजी का रहा था.

युवक को गाड़ी से बाहर निकाला

वहीं पैदल चल रहे बाराती गानों की धुन में थिरकते हुए आतिशबाजी के मजे ले रहे थे. अचानक से आतिशबाजी युवक के ऊपर गिरते हुए गाड़ी के अंदर गिर गई, जिसकी वजह से गाड़ी में भी आग लग गई. ये नजारा देखकर पूरी बरात में अफरा तफरी मच गई. पास खड़े एक शख्स ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी जैकेट को अपने मुंह पर लपेटा और गाड़ी में फंसे युवक को बाहर निकाला.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इसके बाद गाड़ी में लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन गाड़ी काफी जल चुकी थी. गनीमत ये रही कि आतिशबाजी छुड़ा रहे युवक और गाड़ी के अंदर बैठे युवक की जान इस घटना में बच गई. घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो को जो भी देख रहा है वो अपने दांतों तले उंगली दबा रहा है. साथ ही आतिशबाजी करने वाले युवक को ट्रोल भी किया जा रहा है. लोग कह रहे है कि आखिर क्या जरूरत थी हीरो बनने की, जान भी जा सकती थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |